थानो की विवादित जामा मस्जिद पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस-एमडीडीए ने किया सील, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी-Newsnetra
थानो स्थित विवादास्पद पर जामा मस्जिद को पुलिस प्रशासन और एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर थानो स्थित मस्जिद पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों ने काफी पहले अवैध मस्जिद की शिकायत प्रशासन और एमडीडीए से की थी। इसके बाद कुछ माह पूर्व मस्जिद के एक हिस्से को एमडीडीए द्वारा सील कर दिया गया था
तब मस्जिद पक्ष के लोगों ने कहा था कि एक हिस्से में उनके कुछ लोग रहते हैं। इसलिए उस हिस्से को सील नहीं किया जाना चाहिए। एमडीडीए द्वारा एक हिस्से को छोड़ दिया गया था। इसके बाद 27 मई को मस्जिद के दूसरे हिस्से को सील की कार्रवाई तय की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 27 मई की तारीख को बढ़ाकर एक जून कर दिया गया था
इस संबंध में बजरंग दल, काली सेना और तमाम दूसरे हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन और मस्जिद को सील करने की मांग करते रहे हैं। आज हिंदू संगठनों द्वारा थानो पहुंचने की तैयारी की गई थी। लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब दस बजे पुलिस, प्रशासन और एमडीडीए की टीम द्वारा थानों की मस्जिद को सील कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है





