By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मीटर में हेराफेरी का बड़ा मामला: जेई और प्रभारी अधिशासी अभियंता निलंबित, यूपीसीएल ने तीन सदस्यीय समिति बनाई-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मीटर में हेराफेरी का बड़ा मामला: जेई और प्रभारी अधिशासी अभियंता निलंबित, यूपीसीएल ने तीन सदस्यीय समिति बनाई-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

मीटर में हेराफेरी का बड़ा मामला: जेई और प्रभारी अधिशासी अभियंता निलंबित, यूपीसीएल ने तीन सदस्यीय समिति बनाई-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/04 at 10:07 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
27 08 2022 meter reading for electricity bill scam 23017574
SHARE

मीटर में हेराफेरी का बड़ा मामला: जेई और प्रभारी अधिशासी अभियंता निलंबित, यूपीसीएल ने तीन सदस्यीय समिति बनाई-Newsnetra

दो दिन पहले गुरुकुल नारसन स्थित यूपीसीएल के बिजली घर के बाहर से पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा। जब उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने बिजलीघर में लगे वासू स्टील फैक्ट्री के मीटर में छेड़छाड़ की बात स्वीकारी।

गुरुकुल नारसन में बिजली घर से बिजली चोरी, स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ के मामले में यूपीसीएल मुख्यालय ने एक जेई, एक प्रभारी अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है। दोनों को अलग-अलग मुख्य अभियंता कार्यालय अटैच किया गया है। यूपीसीएल मुख्यालय ने मुख्य अभियंता गढ़वाल की अध्यक्षता में विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

दरअसल, दो दिन पहले गुरुकुल नारसन स्थित यूपीसीएल के बिजली घर के बाहर से पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा। जब उनसे पूछताछ हुई तो उन्होंने बिजलीघर में लगे वासू स्टील फैक्ट्री के मीटर में छेड़छाड़ की बात स्वीकारी। यूपीसीएल की मापक टीम ने जांच की तो मौके पर ही इस बात की पुष्टि हो गई कि बिजली घर के भीतर लगे मीटर में छेड़छाड़ करके बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मीटर को सील कर दिया और जांच के लिए भेज दिया। मामले में उपनल के कर्मचारी अकरम अली समेत पांच पर मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें दो फैक्ट्री के कर्मचारी भी बताए जा रहे

इस पूरे मामले में और जांच के बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने कड़ी कार्रवाई की। निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने लंढौरा के एसडीओ और विद्युत वितरण खंड रुड़की के प्रभारी अधिशासी अभियंता गुलशन बुलानी को निलंबित करते हुए मुख्य अभियंता वितरण, रुद्रपुर क्षेत्र संबद्ध किया गया है। उनकी जगह सहायक अभियंता हरिद्वार अमित तोमर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सवाल उठ रहे हैं कि एक एसडीओ को आखिर अधिशासी अभियंता का प्रभार कैसे दिया गया।

निदेशक परिचालन आर्य ने मामले में एसडीओ मंगलौर जेई अनुभव सैनी को निलंबित करते हुए मुख्य अभियंता वितरण कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी संबद्ध किया है। उनकी जगह एसडीओ झबरेड़ा मोहम्मद रिजवान को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। देखने में जितना ऊपरी तौर पर यह मामला शांत है, भीतर से उससे अधिक गंभीर माना जा रहा है। मामले में यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने मुख्य अभियंता गढ़वाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें एक अधीक्षण अभियंता व एक डिप्टी सीएफओ शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर निगम फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई करेगा।
सभी इंडस्ट्री का होगा एनर्जी अकाउंटिंग ऑडिट
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने आदेश दिया है कि रुड़की, भगवानपुर समेत पूरे क्षेत्र में उच्च बिजली खपत वाली सभी स्टील फैक्ट्री और अन्य उद्योगों का एनर्जी अकाउंटिंग ऑडिट होगा। इससे स्पष्ट होगा कि बिजली किस स्तर पर खपत हो रही है। कहीं किसी स्तर पर कोई गड़बड़ी पकड़ में आई तो उस हिसाब से कार्रवाई होगी।

फैक्ट्री के कर्मचारियों पर मुकदमा, मालिक को बचाने का आरोप
वासू स्टील फैक्ट्री के कर्मचारियों पर तो बिजली चोरी के इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है लेकिन मालिक का नाम इसमें शामिल नहीं है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या कर्मचारी अपने स्तर से फैक्ट्री के लिए बिजली चोरी कर रहे थे। यूपीसीएल और पुलिस से मांग की जा रही है कि मुख्यालय को करोड़ों का चूना लगाने वाली फैक्ट्री के मालिक पर भी कार्रवाई हो।

हर फैक्ट्री के होते हैं दो मीटर, दोनों में हुई छेड़छाड़
बड़ी फैक्ट्रियों के लिए एक मीटर फैक्ट्री परिसर में और दूसरा मीटर संबंधित बिजलीघर में होता है। डबल मीटरिंग इसलिए होती है कि कहीं बिजली चोरी या अन्य कोई मीटर संबंधी गड़बड़ न हो, लेकिन यहां तो दोनों ही मीटरों में गड़बड़ियां की जा रही थीं। यूपीसीएल के लिए अब इस मामले की जांच चुनौतीपूर्ण काम होगा क्योंकि रुड़की, भगवानपुर क्षेत्र में काफी संख्या में स्टील फैक्ट्री संचालित हो रही हैं।

हमने मामले में अधिशासी अभियंता स्तर तक के अधिकारियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। पूरी एनर्जी अकाउंटिंग कराएंगे। कहीं भी कोई गड़बड़ी पकड़ी जाएगी तो सीधे सख्त कार्रवाई होगी। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
-अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीएल

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra

सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra

देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मीटर में हेराफेरी का बड़ा मामला: जेई और प्रभारी अधिशासी अभियंता निलंबित, यूपीसीएल ने तीन सदस्यीय समिति बनाई
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 13
उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 12
मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन यूथ राजनीती सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 11 5
सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 10
देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?