ग्रेड पे की मांग पर पुलिस मुख्यालय कूच, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प-Newsnetra


जन अधिकार पार्टी ने आज ग्रेड पे की मांग को लेकर उत्तराखंड पुलिस जवानों के समर्थन में पुलिस मुख्यालय मार्च किया। परेड ग्राउंड से आयोजित पुलिस अधिकार मार्च को पुलिस को सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और पुलिस कर्मियों के परिजनों को पुलिस ने रोक दिया। वहीं, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।




