ऋषिकेश बैराज बिजलीघर में देर रात भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर टीम ने पाया काबू-Newsnetra
ऋषिकेश स्थित बैराज बिजली घर में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी विकराल थी कि धुएं और तेज लपटों के कारण फायर कर्मी बिजली घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर को घेर लिया गया था और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है। घंटों की मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग बुझाई।अब नया ट्रासफार्मर लगाया जा रहा है।





