By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन: सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली में कई भवन सील-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन: सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली में कई भवन सील-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन: सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली में कई भवन सील-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/11/14 at 9:18 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20251113 WA0023
SHARE

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन: सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली में कई भवन सील-Newsnetra

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में चल रहे कई अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सील कर दिया।

कार्रवाई के विवरण*
प्राधिकरण की टीम ने 13 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर निम्नलिखित अवैध निर्माणों को सील किया। स्वरजीत सिंह द्वारा साईं मंदिर, विधौली रोड के निकट किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील किया गया। सिकन्दर द्वारा विधौली रोड साईं मंदिर के पास किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। अली / भू-स्वामी द्वारा कंडोली रोड, लिवेश लिविंग हॉस्टल के समीप किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। तसलीम द्वारा कंडोली अड्डा में किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन सील किया गया। विवेक नोडियाल द्वारा कंडोली मंदिर के निकट किए जा रहे अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन कार्यवाहियों में सहायक अभियंता निशान्त कुकरेती, अवर अभियंता मनवीर पंवार तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20251113 WA0019 IMG 20251113 WA0041 IMG 20251113 WA0034 IMG 20251113 WA0035 IMG 20251113 WA0036 IMG 20251113 WA0031 IMG 20251113 WA0039 IMG 20251113 WA0027 2

इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण की एक अन्य टीम ने सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्रवाई की, मयंक गुप्ता द्वारा पैसिफिक गोल्फ के निकट किए जा रहे बहुमंजिला अवैध निर्माण को सील किया गया। विक्रांत कुमार द्वारा हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड के पास किए गए बहुमंजिला अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। नितिन मुदगल द्वारा सहस्त्रधारा रोड पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता विदिता कुमारी, उमेश कुमार और सुपरवाइजर मौजूद रहे।

*अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- बंशीधर तिवारी*
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य की राजधानी में अनियमित और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्राधिकरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर का विकास नियोजन के अनुरूप, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से हो। जो भी व्यक्ति बिना स्वीकृति या मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एमडीडीए के क्षेत्राधिकार में किसी भी प्रकार की मनमानी निर्माण गतिविधि शहर की सुंदरता, सुरक्षा और नियोजित विकास के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए ऐसे मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा हमारा लक्ष्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और नियोजित शहर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी नागरिक नियमों का पालन करें और शहर के विकास में सहयोग दें। प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है और इसे शहर में बढ़ते अनियमित निर्माणों पर नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम बताया है।

स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही कार्य करे जनता- मोहन सिंह बर्निया*
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी बिना अनुमति या स्वीकृति के निर्माण कार्य पाए जा रहे हैं, वहां तत्काल सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता से भी अपेक्षा है कि वे वैध निर्माण की प्रक्रिया पूरी करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही कार्य करें।

*एमडीडीए की चेतावनी*
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दोहराया है कि नियम के विपरीत निर्माण करने वालों पर अब और कठोर कदम उठाए जाएंगे। जिन निर्माणधारकों ने अवैध रूप से भवन खड़े किए हैं, वे स्वेच्छा से निर्माण रोकें और नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत करवाएं, अन्यथा कार्रवाई तय है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra

दुर्गाष्टमी पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, स्वस्थ होकर जनसेवा में वापसी का दिया संदेश!-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग को लेकर हुई चर्चा-Newsnetra

ऋषिकेश में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता-Newsnetra

बनबसा को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन: सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली में कई भवन सील
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 8 1
दुर्गाष्टमी पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, स्वस्थ होकर जनसेवा में वापसी का दिया संदेश!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7 1
मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग को लेकर हुई चर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 18, 2026
386bb45c 9c79 42e8 b43c ab2ffc3ef637
ऋषिकेश में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6 1
बनबसा को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5 1
बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात, बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ और कई योजनाओं का शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?