By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राजधानी देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला और सिमला बाईपास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राजधानी देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला और सिमला बाईपास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

राजधानी देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला और सिमला बाईपास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/22 at 8:54 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260522 WA0072
SHARE

राजधानी देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला और सिमला बाईपास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील-Newsnetra

देहरादून। राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरभजवाला और सिमला बाईपास क्षेत्र में कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को शहर में अनियोजित विकास और नियमों की अनदेखी पर कड़ा संदेश माना जा रहा है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति और स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG 20260522 WA0075 IMG 20260522 WA0073

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

*दो स्थानों पर एक साथ कार्रवाई*
एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने हरभजवाला क्षेत्र में असरफ अली द्वारा निर्मित की जा रही लगभग छह दुकानों को सील किया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के किया जा रहा था। वहीं सिमला बाईपास रोड स्थित तेलपुर चौक के निकट आभास कुबेर चांद द्वारा व्यावसायिक उपयोग के लिए बनाए जा रहे लगभग नौ कमरों के निर्माण को भी सील कर दिया गया। दोनों मामलों में निर्माणकर्ताओं को पहले नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर दिया गया था, लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई।

*नोटिस के बाद भी नहीं माने निर्माणकर्ता*
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ताओं के खिलाफ पहले चालानी कार्रवाई की गई थी और उन्हें कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने नियमानुसार सीलिंग के आदेश जारी किए। आदेशों के अनुपालन में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता मुनेष राणा और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई संपन्न कराई गई।

*शहर के नियोजित विकास पर फोकस*
एमडीडीए का कहना है कि अवैध निर्माण केवल भवन उपनियमों का उल्लंघन नहीं हैं, बल्कि वे शहर के सुनियोजित विकास के लिए भी गंभीर चुनौती बनते हैं। ऐसे निर्माणों के कारण यातायात व्यवस्था, जल निकासी तंत्र, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यही वजह है कि प्राधिकरण लगातार निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध निर्माणों की पहचान कर रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

*नियम तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत*
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बिना स्वीकृति के नहीं किया जा सकता। लोगों को समय-समय पर नोटिस और जागरूकता के माध्यम से नियमों की जानकारी दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी रखने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भवन निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराने की अपील की।

*अभियान आगे भी रहेगा जारी*
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस देकर मौका दिया जाता है, लेकिन अनदेखी होने पर सीलिंग जैसी कार्रवाई अपरिहार्य हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजधानी में कानूनसम्मत और नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra

दुर्गाष्टमी पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, स्वस्थ होकर जनसेवा में वापसी का दिया संदेश!-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग को लेकर हुई चर्चा-Newsnetra

ऋषिकेश में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता-Newsnetra

बनबसा को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: राजधानी देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला और सिमला बाईपास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 8 1
दुर्गाष्टमी पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, स्वस्थ होकर जनसेवा में वापसी का दिया संदेश!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7 1
मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग को लेकर हुई चर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 18, 2026
386bb45c 9c79 42e8 b43c ab2ffc3ef637
ऋषिकेश में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6 1
बनबसा को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5 1
बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात, बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ और कई योजनाओं का शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?