By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, भवन मानचित्र, अवैध निर्माण और अन्य शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, भवन मानचित्र, अवैध निर्माण और अन्य शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, भवन मानचित्र, अवैध निर्माण और अन्य शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/02 at 2:01 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260801 WA0120
SHARE

एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, भवन मानचित्र, अवैध निर्माण और अन्य शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण-Newsnetra

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आमजन की शिकायतों और सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में “समाधान दिवस” आयोजित किया जाएगा, जहां आम नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का दावा है कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार परीक्षण कर उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि* प्राधिकरण का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को गति देना ही नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी है। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का प्रभावी मंच देगा, जिससे शिकायतों का निस्तारण अधिक पारदर्शी और जवाबदेही के साथ हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए एमडीडीए ने समाधान दिवस की शुरुआत की है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि* समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं अंतिम सोमवार को प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक प्राधिकरण मुख्यालय, देहरादून में आयोजित होगा। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समाधान दिवस के दौरान प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा तथा प्रत्येक मामले की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

एमडीडीए का मानना है कि यह व्यवस्था आम नागरिकों और प्राधिकरण के बीच विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लंबे समय से लोग भवन मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण, भूमि संबंधी मामलों, विकास कार्यों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर शिकायतें करते रहे हैं। अब समाधान दिवस के माध्यम से ऐसे मामलों में लोगों को एक तय मंच और निश्चित समय मिलेगा, जहां उनकी बात सीधे सुनी जाएगी।

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी शिकायतें व सुझाव निर्धारित तिथि और समय पर प्रस्तुत करें, ताकि उनका नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य मामले में बड़ी कार्रवाई: गिरधारी लाल साहू और भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की SIT ने दबोचा-Newsnetra

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra

18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी मां गंगा की अविरल धारा, दीपावली पर श्रद्धालु लगा सकेंगे आस्था की डुबकी-Newsnetra

दीपावली में क्या-क्या सावधानियां बरतें ? पटाखों, खानपान और स्किन का कैसे रखें खास ध्यान, जानिए डॉ. महेंद्र राणा से-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 8 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: अवैध निर्माण और अन्य शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण-Newsnetra, एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, भवन मानचित्र
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 21
रेखा आर्य मामले में बड़ी कार्रवाई: गिरधारी लाल साहू और भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की SIT ने दबोचा-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 8, 2026
feature image 20
भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 8, 2026
feature image 19
18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी मां गंगा की अविरल धारा, दीपावली पर श्रद्धालु लगा सकेंगे आस्था की डुबकी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन सामाजिक November 8, 2026
feature image 18
दीपावली में क्या-क्या सावधानियां बरतें ? पटाखों, खानपान और स्किन का कैसे रखें खास ध्यान, जानिए डॉ. महेंद्र राणा से-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 8, 2026
Aaj ka Rashifal 8 November 2026
Aaj ka Rashifal 8 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 8, 2026
feature image 17
दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?