By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही-Newnsetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही-Newnsetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही-Newnsetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/12 at 8:43 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
IMG 20250912 WA0004
SHARE

एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही-Newnsetra

*नियम विरुद्ध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – बंशीधर तिवारी*

*मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले– नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा*

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख़्त अभियान चला रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में नियोजित और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

img 20250912 wa00037195050958602343956
img 20250912 wa00053950941006487033331
img 20250912 wa00067962839633937411946
img 20250912 204152536048244885576339976
img 20250912 20415038262704629167625269



सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में कार्रवाई
प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार कैलाशपुर, वन विहार आदि विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। टमित पाल द्वारा सौन्धोवाली मानसिंह निकट एमडीडीए आमवाला तरला आवासीय योजना सहस्त्रधारा रोड में पृथक–पृथक 3 आवासीय भवन स्वीकृत कराए गए थे, जिन्हें जोड़कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर इन भवनों को सील किया गया। संजीव द्वारा ओर्चिड पार्क कॉलोनी, हैलीपैड रोड देहरादून में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

महमूद हसन द्वारा गंगोत्री विहार वेस्ट कैनाल रोड (इलेक्ट्रिक टावर के सामने) में अवैध रूप से निर्मित दो दुकानों को संयुक्त सचिव के आदेशों पर सील किया गया। मो. इंतज़ार द्वारा एकता विहार कैलाशपुर रोड देहरादून में किए जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्मीर हुसैल द्वारा वन विहार नियर सपना हॉस्टल देहरादून में बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील किया गया। इन कार्रवाइयों में सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत व उनकी टीम, सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

नियम विरुद्ध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – बंशीधर तिवारी
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा, “मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में नियोजनहीन और अवैध निर्माण को रोकने के लिए सख़्त कार्रवाई की जाए। एमडीडीए की टीमें निरंतर फ़ील्ड में काम कर रही हैं। नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे निर्माण को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ीं मुश्किलें, 21 धाराओं में FIR दर्ज, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप-Newsnetra

पीआरडी जवानों को मिल सकता है होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता, CM धामी के सामने रखा जाएगा प्रस्ताव-Newsnetra

Aaj Ka Rashifal 20 November 2026: देवउठनी एकादशी पर वृषभ-कर्क की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल-Newsnetra

देहरादून कैंट में 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना-Newsnetra

नशे की रोकथाम के लिए उत्तराखंड को मिले अलग पैकेज, दिल्ली में मंत्री खजानदास ने उठाई मांग-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Newnsetra, एकता विहार और वन विहार में अवैध व्यवसायिक/आवासीय भवनों पर सीलिंग की कार्यवाही, एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 2 12
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ीं मुश्किलें, 21 धाराओं में FIR दर्ज, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 20, 2026
feature image 1 10
पीआरडी जवानों को मिल सकता है होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता, CM धामी के सामने रखा जाएगा प्रस्ताव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 20, 2026
Aaj Ka Rashifal 20 November 2026
Aaj Ka Rashifal 20 November 2026: देवउठनी एकादशी पर वृषभ-कर्क की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल-Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 20, 2026
feature image 43
देहरादून कैंट में 48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 20, 2026
feature image 15 2
नशे की रोकथाम के लिए उत्तराखंड को मिले अलग पैकेज, दिल्ली में मंत्री खजानदास ने उठाई मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 20, 2026
feature image 6 10
देहरादून चिड़ियाघर में आया सफेद बाघ ‘तेजस’, CM धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण, पर्यटकों को मिलेगी नई सौगात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 20, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?