By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक, 63 नए और 22 पुराने भूमिगत प्रस्तावों पर गहन विचार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक, 63 नए और 22 पुराने भूमिगत प्रस्तावों पर गहन विचार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक, 63 नए और 22 पुराने भूमिगत प्रस्तावों पर गहन विचार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/12/20 at 9:48 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20251220 WA0021
SHARE

डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक, 63 नए और 22 पुराने भूमिगत प्रस्तावों पर गहन विचार-Newsnetra

देहरादून
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद स्तरीय परियोजना समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में जल संस्थान, यूपीसीएल, यूएसडीडीए, एडीबी, टाटा, वोडाफोन, एयरटेल सहित 10 विभिन्न विभागों और संस्थानों द्वारा सीवर लाइन, पेयजल लाइन, विद्युत लाइन, फाइबर केबल को भूमिगत करने संबंधित 63 नए और 22 पुराने प्रस्तावों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के चल रहे कार्यों को निर्धारित मानकों एवं शर्तों के अनुसार शीघ्र पूरा करने की अनुमति प्रदान की। जबकि क्रिसमस और नव वर्ष को देखते हुए नए परियोजना के सार्वजनिक सुविधा वाले जरूरी कार्याे को 02 जनवरी के बाद ही अनुमति जारी करने के निर्देश दिए।

IMG 20251220 WA0023 IMG 20251220 WA0024

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक उपयोगिता जैसे बिजली लाइन, पेयजल, सीवरेज और गैस पाइप लाइन भूमिगत करने के लिए रात को सड़क खोदने की अनुमति दी जाएगी, किंतु इन सभी कार्यों पर प्रशासन की क्यूआरटी पैनी नजर रखेगी। जिलाधिकारी ने सीओ ट्रैफिक एवं क्यूआरटी को निर्देश दिए कि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल रिपोर्ट दी जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि अनुमति से अधिक रोड कटिंग, खुदाई छोड़ देना या सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन जब्ती और मुकदमा दर्ज करने से गुरेज नहीं करेगा। जहां पर रात्रि को सड़क खुदाई की जाएगी वहां पर सुबह तक गढ्डा भराना का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। सुरक्षा के दृष्टिगत खुदाई साइट पर बैरिकेडिंग व साइनबोर्ड होना भी अनिवार्य है। सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि वे मुख्य मार्ग पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ही कार्य करें। केवल कुछ आंतरिक मार्गों पर ही दिन में अनुमति दी गई। डीएम ने कहा कि पर्याप्त संख्या में मैनपावर, मशीनरी लगाते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समाप्ति के बाद डब्लूपीएम करते हुए सड़क को वाहनों के चलने योग्य बनाना अनिवार्य है। जिन परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है वहां पर तुरंत सड़क को ब्लैकटॉप कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेटिंग और साइट सुपरविजन का पूरा ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने चेताया कि निर्माण कार्यों में देरी या अव्यवस्था से जनता को परेशानी हुई तो जिम्मेदार विभागों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई तय होगी।

जिलाधिकारी ने पेयजल, विद्युत, यूएसडीडीए, एडीबी एवं अन्य संस्थानों को आपसी समन्वय से किसी एक स्थान पर योजनाओं को क्लब करते हुए निर्माण कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि इससे बार-बार सड़क खराब नही होगी और जनता को भी सहुलियत मिलेगी।

बैठक में एसडीएम कुमकुम जोशी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra

चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra

13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra

उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 63 नए और 22 पुराने भूमिगत प्रस्तावों पर गहन विचार, newsnetra, डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7
उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 6
चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 5
13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 4 1
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image
उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 2 1
उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?