By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Monsoon 2025 Preparedness: मुख्यमंत्री धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Monsoon 2025 Preparedness: मुख्यमंत्री धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

Monsoon 2025 Preparedness: मुख्यमंत्री धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/05/31 at 10:15 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1748709727677
SHARE

Monsoon 2025 Preparedness: मुख्यमंत्री धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness  कार्यशाला में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपदा मित्र योजना की तर्ज पर “आपदा सखी योजना“ प्रारंभ किए जाने की घोषणा की।

fb img 1748709729665542916759548062894
fb img 17487097351736075990474708052648
fb img 17487097400095022286956676434097
fb img 17487097422846922667939840078468



मुख्यमंत्री ने कहा इस योजना के शुरू होने से महिला स्वयंसेवकों को आपदा से पूर्व चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्यों, मनोवैज्ञानिक सहायता आदि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सहायक सिद्ध होने के साथ आपदा प्रबंधन में समाज की सक्रिय सहभागिता को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएगी।

उन्होंने कहा यह कार्यशाला आपदा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली चुनौतियों के बेहतर प्रबंधन के लिए सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखण्ड संवेदनशील राज्य है। हमें बीते वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता, लेकिन त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और समन्वित राहत एवं बचाव कार्यों से जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है। जिसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ सजगता एवं संवेदनशीलता भी बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन सभी विभागों का सामूहिक दायित्व है। जिसमें सभी विभागों के साथ आम जनता की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी का होना बेहद आवश्यक है। जब तक समाज जागरूक, प्रशिक्षित और सतर्क नहीं होगा, तब तक किसी भी सरकारी प्रयास का प्रभाव सीमित ही रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाओं के प्रभावी निपटारे के लिए हमें प्रोएक्टिव और रिएक्टिव दोनों प्रकार की रणनीतियों को अपनाना होगा। जैसे 2024 में गौरीकुंड में बादल फटने की घटना के दौरान प्रोएक्टिव अप्रोच अपनाकर  हजारों लोगों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की थी। वर्ष 2024 में ही टिहरी जनपद के तोली गांव में हुए भू-स्खलन से पूर्व ही प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के कारण 200 से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकी थी। आपदा के समय प्रभावितों के साथ खड़े रहना हमारी प्राथमिकता है। 

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य सैन्य बलों से अधिकारियों को निरंतर समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा भूस्खलन, बाढ़ और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर, जेसीबी, क्रेन एवं आवश्यक उपकरणों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील और पुराने पुलों की तकनीकी जांच कर आवश्यकतानुसार बैली ब्रिज एवं वैकल्पिक व्यवस्था हेतु भंडारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों में जलस्तर की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए तकनीकी यंत्रों और मानव संसाधन की तैनाती करने, खाद्यान्न, ईंधन, पेयजल एवं जीवनरक्षक औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति सभी जिलों में अभी से सुनिश्चित करने के साथ सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने आगामी मानसून में उत्तराखण्ड के लिए सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वनुमान लगाया है। ऐसे में उत्तराखण्ड के लिए 15 जून से सितंबर तक आपदा की नजर से महत्वपूर्ण समय है।
उत्तराखण्ड राज्य बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन, भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इनसे बचने के लिए बेहतर पूर्वानुमान, बुनियादी ढांचों, जन जागरूकता, बेहद जरूरी है।

उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा बेहद सुचारू रूप से चल रही है। चार धाम यात्रा का प्रबंधन बेहद अच्छा है। उन्होंने कहा भूस्खलन के बचाव के लिए उत्तराखण्ड को एन.डी.एम.ए ने 140 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। एन.डी.एम.ए द्वारा 190 संवेदनशील झीलों के लिए उत्तराखण्ड को ₹40 करोड़ का आवंटन हो चुका है।

उन्होंने कहा फॉरेस्ट फायर को लेकर उत्तराखण्ड की तैयारियां इस वर्ष बेहद अच्छी हैं। उत्तराखण्ड को फॉरेस्ट फायर के लिए करीब 16 करोड़ रुपए की स्कीम को स्वीकृति प्रदान की है। भूकंप के लिए भी उत्तराखण्ड को आवश्यकता अनुसार धनराशि दी जाएगी। एन.डी.एम.ए ने पूरे देश में आने वाली आपदाओं के लिए गाइडलाइन बनाई हैं, जिसे जिले स्तर तक पहुंचाना है।

इस दौरान उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार समिति श्री विनय रोहेला, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव, आपदा श्री विनोद कुमार सुमन, सचिव श्री शैलेश बगौली, प्रमुख वन संरक्षक श्री धनंजय मोहन एवं  विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विशेषज्ञ मौजूद थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस; दो नई एसी ट्रेनें भी मंजूर-Newsnetra

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, धामी बोले- अब दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में भी पहुंचेगा शासन-Newsnetra

हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे योजनाओं की सराहना-Newsnetra

धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra

हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Monsoon 2025 Preparedness: मुख्यमंत्री धामी ने की ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा, newsnetra, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

train railmin 6 1784363776
उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस; दो नई एसी ट्रेनें भी मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
833241704 1444831797829815 7271060679880899104 n
चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, धामी बोले- अब दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में भी पहुंचेगा शासन-Newsnetra
उत्तराखंड October 4, 2026
833364100 2106571370230933 2883352066212676272 n
हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे योजनाओं की सराहना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 3, 2026
831467349 2492520191236908 3678751213167385634 n
धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 3, 2026
img 1318
हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 3, 2026
dehradun police police 412054c5a149900ff2ed4499cb3656dd 1
सेलाकुई में 22.81 ग्राम स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर करता था सप्लाई-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 3, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?