By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: IIT रुड़की में MP की टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई का दबाव या कुछ और ? पुलिस कर रही जांच-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > IIT रुड़की में MP की टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई का दबाव या कुछ और ? पुलिस कर रही जांच-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरशिक्षा

IIT रुड़की में MP की टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई का दबाव या कुछ और ? पुलिस कर रही जांच-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/02/08 at 10:20 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
ANSHU MALAIYA IIT ROORKEE STUDENT SUICIDE 1738933569700 1738933579914
SHARE

IIT रुड़की में MP की टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई का दबाव या कुछ और ? पुलिस कर रही जांच-Newsnetra

घटना का पता उस वक्त चला जब शाम को उसकी एक दोस्त उससे मिलने के लिए होस्टल पहुंची, लेकिन कई बार खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। साथ ही वह फोन

उत्तराखंड स्थित IIT रुड़की में पढ़ रही मध्य प्रदेश की एक छात्रा ने हाल ही में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव 4 फरवरी मंगलवार को उसके होस्टल के कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतक का नाम अंशु मलैया है और वह इटारसी के मेहरागांव की रहने वाली थी। 19 साल की अंशु बीटेक सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी और IIT के कस्तूरबा भवन होस्टल में रहती थी। स्कूली पढ़ाई के दौरान अंशु टॉपर रही थी और 10th में उसके 99% और 12th में उसके 95% आए थे। पुलिस को उसके शव के पास कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन परिजनों का कहना है कि बीटेक सेकेंड ईयर में कम नंबर आने की वजह से वह तनाव में थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठा लिया। घटना का पता उस वक्त चला जब शाम को उसकी एक दोस्त उससे मिलने के लिए होस्टल पहुंची, लेकिन कई बार खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला। साथ ही वह फोन भी नहीं उठा रही थी। इसके बाद साथी छात्रा ने वार्डन व अन्य जिम्मेदारों को जानकारी देकर बुलाया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। अंशु के साथ होस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि मंगलवार दोपहर के बाद से वह होस्टल में अकेली थी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जानकारी देते हुए सिविल लाइंस थाने के टीआई नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया, ‘हमारी टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। हमें उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप को हमने जब्त कर लिया है, लेकिन वो पासवर्ड से लॉक हैं, इसलिए उन्हें अनलॉक करने की कोशिशें की जा रही हैं।’ परिजनों ने बताया कि अंशु पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और अब तक की पढ़ाई के दौरान स्कूल में टॉपर रही थी। उन्होंने बताया कि अंशु को दसवीं क्लास में 99 प्रतिशत और बारहवीं क्लास में 95 प्रतिशत नंबर्स आए थे। आईआईटी में पढ़ने के लिए भी उसने घर पर रहकर ही तैयारी की थी अंशु के ताऊजी वनराज मलैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे तीन भाई हैं। अंशु के पिता मुकेश मलैया सबसे छोटे हैं। वह बिहार के दरभंगा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। अंशु अपनी मां और छोटी बहन के साथ ही मेहरागांव में रहती थी। घटना के एक दिन बाद इस बारे में IIT-रुड़की द्वारा जारी एक बयान जारी करते हुए कहा गया, ‘इस मामले में जारी पुलिस जांच में संस्थान पूरा सहयोग कर रहा है और सच्चाई का पता लगाने के लिए अधिकारियों की पूरी मदद कर रहा है।’

बता दें कि बीते सालभर के दौरान इंस्टीट्यूट में किसी स्टूडेंट की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले पिछले साल फरवरी में हैदराबाद की एक तीसरे वर्ष की बीटेक छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई थी। दिसंबर में राजस्थान का रहने वाला सेकेंड ईयर का छात्र भी अपने कमरे में मृत मिला था।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra

उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra

राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra

उत्तराखंड में लोअर PCS 2026 का विज्ञापन जारी, 54 पदों पर भर्ती; 26 नवंबर तक करें आवेदन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: IIT रुड़की में MP की टॉपर छात्रा ने की आत्महत्या, MP topper student commits suicide in IIT Roorkee, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 14
सैनिकों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाई दीपावली, जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 7, 2026
img 2432 1
उत्तराखंड 23 साल बाद जेनी का बड़ा खुलासा, हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप, बोलीं- मेरे बेटे को पिता का नाम चाहिए-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 7 4
राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा फैसला, दो आंदोलनकारियों को ₹20 हजार की अतिरिक्त सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 7, 2026
feature image 6 4
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को दी दीपावली की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
feature image 5 4
उत्तराखंड में लोअर PCS 2026 का विज्ञापन जारी, 54 पदों पर भर्ती; 26 नवंबर तक करें आवेदन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 7, 2026
Aaj ka Rashifal 7 November 2026
Aaj ka Rashifal 7 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?