By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ब्रिटानिया के साथ साझेदारी में लॉन्च किया महिला उद्यमिता प्रोग्राम-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ब्रिटानिया के साथ साझेदारी में लॉन्च किया महिला उद्यमिता प्रोग्राम-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ब्रिटानिया के साथ साझेदारी में लॉन्च किया महिला उद्यमिता प्रोग्राम-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/08/01 at 10:33 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
WhatsApp Image 2024 08 01 at 16.29.23 133f64dd
SHARE

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ब्रिटानिया के साथ साझेदारी में लॉन्च किया महिला उद्यमिता प्रोग्राम-Newsnetra

देहरादून- 01 अगस्त, 2024: महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के प्रयास में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC)ने महिला उद्यमिता प्रोग्राम का अनावरण किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को ज़रूरी कौशल, ज्ञान एवं नेटवर्किंग के अवसर प्रदान कर उनके समक्ष उद्यमिता में आने वाली चुनौतियों को हल करना है।

प्रोग्राम का लॉन्च कॉम्प्लीमेंटरी सेल्फ-लर्निंग बेसिक एंटरेप्रेन्योरशिप कोर्सेज़ के साथ हुआ, जो स्किल इंडिया डिजिटल हब(SIDH)पर कई भाषाओं में उपलब्ध हैं। इन कोर्सेज़ को पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को उनके उद्यमिता कौशल एवं दक्षता के लिए एनएसडीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरेप्रेन्योरशिप एण्ड स्मॉल बिज़नेस डेवलपमेन्ट(NIESBUD) की ओर से को-ब्राण्डेड सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य देश भर की लगभग 25 लाख महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें सफल कारोबार शुरू एवं संचालित करने के लिए ज़रूरी कौशल, जानकारी एवं संसाधन उपलब्ध कराना है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ब्रिटानिया के साथ साझेदारी में लॉन्च किया महिला उद्यमिता प्रोग्राम-Newsnetra

इस पहल का समापन एक ग्राण्ड फिनाले के साथ होगा, जहां टॉप 50 प्रतिभागी अपने बिज़नेस आइडियाज़ को जूरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इनोवेशन एवं उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ 10 सफल प्रतिभागियों में से प्रत्येक को रु 10 लाख का आर्थिक अनुदान देगी।

प्रोग्राम के लॉन्च पर बात करते हुए श्री अतुल कुमार तिवारी, सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमें महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटानिया के साथ साझेदारी का मौका मिला है।’

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरेप्रेन्योरशिप एण्ड स्मॉल बिज़नेस डेवलपमेन्ट और आदिवासी मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं अन्य मंत्रालयों के विशेष प्रोग्रामों के माध्यम से हमने उल्लेखनीय प्रगति की है। हम महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अन्य कॉर्पोरेट्स एवं सरकारी विभागों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि उन्हें विभिन्न उद्यमों के लिए तैयार कर सकें।’

कौशल सेगमेन्ट की बात करें तो जन शिक्षण संस्थान के तहत, हमारे 82 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अल्प कालिक प्रशिक्षण प्रोग्राम के तहत 45 फीसदी प्रतिभागी महिलाएं हैं।’

WhatsApp Image 2024 08 01 at 16.29.23 ea2ddd53

इस अवसर पर श्री वेद मणि त्रिपाठी, सीईओ (ऑफिशिएटिंग), एनएसडीसी एवं एमडी, एनएसडीसी इंटरनेशनल ने कहा, ‘‘आज का प्रोग्राम प्रधानमंत्री जी के महिला विकास दृष्टिकोण के अनुरूप महिला उद्यमिता के बारे में है। इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन एक साथ मिलकर महिलाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। महिला विकास की बात करें तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर लखपति दीदी तक भारत ने लम्बी दूरी तय की है।’’

एनएसडीसी के साथ साझेदारी पर बात करते हुए श्री रजनीत सिंह कोहली, सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ ने कहा, ‘‘ब्रिटानिया मारी गोल्ड का दृष्टिकोण महिला उद्यमियों को एक साथ मिलकर कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ हमारा समझौता ज्ञापन देश में महिला सशक्तीकरण में गेम-चेंजर साबित होगा। इसके तहत हम लाखों महत्वाकांक्षी महिला उद्यमियों को निःशुल्क कोर्सेज़ और आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह साझेदारी ऐसे वातावरण का निर्माण करेगी जहां महिलाओं को आगे बढ़ने, इनोवेट करने और हमारी अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने के अवसर मिलेंगे। एक साथ मिलकर हम महिलाओें को उनकी पूर्ण क्षमता तक पहुंचने के लिए सक्षम बनाना चाहते हैं।’’

भारत सरकार महिला उद्यमियों को ज़रूरी कौशल विकास के अवसर, निःशुल्क सेल्फ-लर्निंग कोर्सेज़ और इन्क्युबेशन में सहयोग प्रदान करती है। यह प्रोग्राम इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह उद्यम शुरू करने और इसके संचालन में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करता है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के साथ साझेदारी में यह पहल उम्मीदवारों को फाइनैंशियल अनुदान प्रदान करेगी। उनके प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल हब पर पेश किया जाएगा। ये सभी प्रयास महिला उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, इस प्रोग्राम की पहुंच बढ़ाने के लिए इसे कई चरणों में पूरा किया जाएगा। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम(NSDC) नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंटरेप्रेन्योरशिप एण्ड स्मॉल बिज़नेस डेवलपमेन्ट (NIESBUD)के सहयोग से स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH)के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाईन सेल्फ-लर्निंग एंटरेप्रेन्योरशिप कोर्सेज़ पेश करेगा। कई भाषाओं में उपलब्ध ये कोर्सेज़ उद्यमिता कौशल, उद्यमिता सेटअप, फाइनैंस के बुनियादी पहलुओं, डिजिटल कौशल तथा बाज़ार विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कवर करेंगे।

अगले चरण में, एनएसडीसी 10000 चुने गए प्रतिभागियों को 100 बिज़नेस मॉडल्स में इन्क्युबेशन सहयोग प्रदान करेगा। इस सहयोग में बिज़नेस मॉडल का चुनाव, उद्यमिता विकास प्रोग्राम, ओद्यौगिक कार्यशालाएं, कारोबार पंजीकरण में सहायता, प्रोजेक्ट रिपोर्ट की तैयारी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम सं वित्तपोषण में मार्गदर्शन आदि शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागियों के प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल हब के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, उद्यम कार्ट और ब्रिटानिया के डिजिटल सिस्टम पर दर्शाया जाएगा। प्रोग्राम की प्रभाविता को सुनिश्चित करने के लिए एनएसडीसी, सहयोग से संचालित कारोबारों की सफलता एवं स्थायित्व का नियमित मूल्यांकन करेगा।

यह पहल महिलाओं द्वारा संचालित कारोबारों की पहुंच बढ़ाने, उन्हें अनुकूल वातावरण प्रदान करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाएगी तथा उन्हें अपनी पूर्ण क्षमता के उपयोग में सक्षम बनाएगी। एनएसडीसी और ब्रिटानिया के बीच यह साझेदारी ऐसे वातावरण का निर्माण करेगी जहां महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने तथा भारत के आर्थिक विकास में योगदान देने के अवसर मिलेंगे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे- विकास कुमार-8057409636

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra

हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने ब्रिटानिया के साथ साझेदारी में लॉन्च किया महिला उद्यमिता प्रोग्राम
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1484 1
हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 8, 2026
img 1479 1
हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 8, 2026
img 1476 1
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1474
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?