केएल डीएवी पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, छह में से चार पदों पर जीत-Newsnetra
केएल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया, जबकि दो पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समर्थकों ने जीत पर खुशी जताते हुए विजेताओं का स्वागत किया।
उपाध्यक्ष पद पर मयंक, संयुक्त सचिव पद पर खुशी धीमान और कोषाध्यक्ष पद पर अंजली शर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं, एबीवीपी के खाते में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और महासचिव पद गया।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निधिपाल और महासचिव पद पर यश पंवार विजेता घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।








