देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ, जनजागरूकता और उत्तराखंड की संस्कृति को मिलेगा नया मंच-Newsnetra
देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। निश्चित रूप से ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रेडियो जनसंवाद एवं जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेश सरकार रेडियो सहित संचार के विभिन्न माध्यमों को प्रोत्साहित करने के साथ ही इनके माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा, लोककला एवं स्थानीय प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी भी उपस्थित रही।




