By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Breaking News: कैबिनेट मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विपक्ष, जवाबों से विपक्ष की रणनीति फेल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Breaking News: कैबिनेट मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विपक्ष, जवाबों से विपक्ष की रणनीति फेल-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीराजनीती अखाड़ा

Breaking News: कैबिनेट मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विपक्ष, जवाबों से विपक्ष की रणनीति फेल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/02/27 at 3:36 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20240227 WA0009
SHARE

कैबिनेट मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विपक्ष, जवाबों से विपक्ष की रणनीति फेल-Newsnetra

कैबिनेट मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विपक्षी सदस्य महेश जीना ने किया आभार व्यक्त
सदन में महाराज के धाराप्रवाह जवाबों से विपक्ष की रणनीति फेल.


देहरादून। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के रिक्त 398 पदों में से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा से चयनित 342 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड विधाानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी सदस्य महेश जीना द्वारा सदन में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धार्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि प्रदेश में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीडीओ के कुल 1175 पद सृजित हैं और उनमें से 398 पद रिक्त हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिाकारियों की कमी के कारण ग्राम में विकास योजनाओं की गति में कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजनाएं निर्मित कर ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जा रही है तथा सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत अधिसूचित सभी सेवाएं व अन्य प्रमाण पत्र ग्रामीणों को समय पर सुलभ कराई जा रहे हैं। मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट होकर विपक्षी सदस्य महेश जीना द्वारा सदन में बाकायदा उनका आभार भी व्यक्त किया गया।

whatsapp image 2024 02 27 at 16219872800537642926

सदन में विधानसभा सदस्य गोपाल सिंह राणा के प्रश्न का बेबाकी से सटीक उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अवगत कराया कि नानकमत्ता साहिब को मानसखण्ड मिशन द्वितीय चरण के तहत धाार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किये जाने हेतु चयनित किया गया है और गुरुद्वारे को सिख सर्किट में भी शामिल किया गया है। नानक सागर डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित की जाने के  सवाल पर पर्यटन मंत्री महाराज ने सदन को बताया कि जिला योजना 2024-25 के अन्तर्गत नानक सागर डैम में जल क्रीड़ा गतिविधिायों को बढ़ावा दिया जाने के लिए 30 लाख की धनराशि प्रस्तावित की जा रही है। जनपद उधमसिंह नगर के नानक सागर डैम से उप तहसील नानकमत्ता एवं तहसील खटीमा की कुल कितनी भूमि सिंचित हो रही है विपक्ष के इस सवाल पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि नानकमत्ता नहर प्रणाली से 2933 है. सीसीए के सापेक्ष खरीफ में 1105 है. एवं रबी में 1300 है. कुल 2405 है. क्षेत्र में सिंचाई सुविधाा प्रदान की जा रही है। सदन के अंदर विपक्ष लगातार आक्रामक होकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर अपने प्रश्नों की बौछार करता रहा लेकिन उन्होंने शालीनता के साथ विपक्ष के सभी सवालों के सटीक और विस्तृत उत्तर देकर चुप करवा दिया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
images 14 118332472164745927983

विपक्षी सदस्य इंजीनियर रवि बहादुर के हरिद्वार जनपद के अंतर्गत ज्वालापुर में सुभाषगढ़ सिंचाई नहर के निर्माण से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सदन जानकारी देते हुए बताया कि सुभाषगढ़ सिंचाई नहर के निर्माण की 695.98 लाख योजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात केंद्र पोषित एआईबीपी मद के अंतर्गत योजना का निर्माण किया गया है। जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अंतर्गत हाजीरों ग्राम में फीका नदी पर पुल न होने से स्थानीय जनता को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए विधानसभा सदस्य आदेश चैहान ने जानना चाहा कि क्या सरकार इस नदी पर पुल का निर्माण करवाएगी। लोक निर्माण मंत्री महाराज ने सदन को बताया कि स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधिायों के माधयम से पुल बनाने का अभी तक कोई मांग पत्र प्राप्त नहीं हुआ है यदि इस तरह का कोई पत्र प्राप्त होता है तो वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। लोक निर्माण मंत्री ने सदन को यह भी अवगत कराया की जनपद उधामसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर में भारी बरसात से सड़कों को काफी क्षति हुई थी जिनके मरम्मत भी कर दी गई है, इसके अलावा सरकार जनहित में सड़कों का पुनर्निर्माण भी कर रही है। विधायक सुमित हृदेश के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी के अंतर्गत सड़क मार्गों के मरम्मत एवं गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है।

img 20240227 wa00093063082439662960114

इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मार्गो, मुख्य जिला मार्गों एवं अन्य जिला मार्गो में पोट होल्स, पैच की मरम्मत हेतु मोबाइल एप द्वारा जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश के केंद्रीय भूजल बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार सेमी क्रिटिकल जोन में राज्य सेक्टर के अंतर्गत नलकूप का नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण स्वीकृत करने के सवाल पर सिंचाई मंत्री श्री महाराज ने सदन को अवगत कराया की वर्तमान में जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर एवं ज्वालापुर में राज्य सेक्टर मद के अंतर्गत 150.28 लाख की लागत से दो असफल राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण की योजना का निर्माण किया जा रहा है। जबकि विकासखंड भगवानपुर में 450.82 लाख की धनराशि के 60 राजकीय नलकूपों के पुनरुद्धार की योजना है। लेकिन योजना की स्वीकृति वित्तीय सांसदों की उपलब्धता पर ही निर्भर होगी। इसके अलावा प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा सदस्य डॉक्टर प्रमोद नैनवाल और बृजभूषण गैरोला द्वारा सदन में पूछे गए विभिन्न सवालों का सटीक और बेबाकी से विस्तृत जानकारी के साथ जवाब दिया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: cabinate minister satpal maharaj, Opposition satisfied with Cabinet Minister Maharaj's answer, opposition's strategy failed due to answers
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
Untitled design 34
गैरसैंण विधानसभा सत्र 27 अक्टूबर से, दो दिन चलेगी कार्यवाही; 31 विधायकों ने भेजे 426 सवाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?