By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: प्रदेश में आयुर्वेद को बढावा दिये जाने हेतु देश भर के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों की बैठक का आयोजन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > प्रदेश में आयुर्वेद को बढावा दिये जाने हेतु देश भर के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों की बैठक का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरहेल्थहेल्थ मंत्र

प्रदेश में आयुर्वेद को बढावा दिये जाने हेतु देश भर के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों की बैठक का आयोजन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/01 at 2:14 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20240301 WA0016
SHARE

प्रदेश में आयुर्वेद को बढावा दिये जाने हेतु देश भर के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों की बैठक का आयोजन-Newsnetra

सचिवालय में सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रदेश में आयुर्वेद को बढावा दिये जाने हेतु देश भर के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों से सुझाव लिये जाने हेतु वृहत बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में देश भर से 40 से अधिक प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक शिक्षाविदों, विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार, पूर्व वाईस चांसलर, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, प्रो० पी०के० प्रजापति, कुलपति राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, प्रो० अरूण कुमार त्रिपाठी, कुलपति, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, प्रो० संजीव शर्मा, कुलपति, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर, प्रो० महेश व्यास, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली, प्रो० आर०एन० आचार्य, महानिदेशक, सी०सी०आर०ए०एस, प्रो० राकेश शर्मा, प्रो० बी०आर० रामाकृष्णन, प्रो० संजीव सूद, प्रो० यू०एस० निगम, डॉ० संजीव ओझा, डॉ० जे०एन० नौटियाल, डॉ० पूजा भारद्वाज, डॉ० प्रदीप भारद्वाज, प्रो० विनोद उपाध्याय, प्रो० जी०एस० तोमर, प्रो० एस०के० तिवारी, डॉ० वाई०एस० मलिक, प्रो० एच०एम० चन्दोला, प्रो० गिरीराज गर्ग, प्रो० अजय गुप्ता, प्रो० डी०सी० सिंह, प्रो० आर०बी० सती, प्रो० पंकज शर्मा, डॉ० अश्विनी कॉम्बोज, डॉ० महेन्द्र राणा आदि से अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। बैठक की अध्यक्षता आयुष सचिव डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा की गयी व उनके द्वारा बैठक के प्रारम्भ में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर श्रेष्ठ आयुष गन्तव्य के रूप में स्थापित करना है।

img 20240301 wa00175079367086582368813

बैठक में उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा मुख्य रूप से प्रदेश में क्लस्टर आधारित आयुष जडी बूटियों की खेती को बढावा दिये जाने, प्रदेश में पूर्व से स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसियों को उच्चीकृत किये जाने, आयुर्वेद योग को पर्यटन से जोडे जाने, राज्य में आयुर्वेद सम्बन्धी रिसर्च संस्थान तथा रिसर्च लैब की स्थापना किये जाने, आयुष शिक्षा गतिविधियों को स्किल इंडिया के साथ जोडे जाने, निजी आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षण / प्रशिक्षण प्रदान किये जाने तथा उत्तराखण्ड में आयुर्वेद के पारम्परिक ज्ञान को संकलित व संरक्षित किये जाने सम्बन्धी सुझाव दिये गये।

img 20240301 wa00155011569967329143423

प्रो० अभिमन्यु कुमार द्वारा विश्वविद्यालय के माध्यम से रिसर्च प्रोटोकॉल तैयार कराते हुए चिकित्सालयों को उसके अनुरूप रिसर्च व डॉटा संकलित किये जाने का सुझाव दिया गया।

प्रो० संजीव शर्मा द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों का अधिकाधिक उपयोग किये जाने तथा एन०ए०बी०एच० प्रमाणन को अनिवार्य किये जाने तथा आयुष के सुपर स्पेशिलिटी केन्द्र प्रदेश में स्थापित किये जाने का सुझाव दिया गया तथा आयुष चिकित्सा पद्धतियों के परिणामों को अधिकाधिक मात्रा में संकलित करते हुए प्रकाशित करने का सुझाव दिया गया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240301 wa00147065725970451585810

डॉ० महेंद्र राणा द्वारा क्लीनिकल एस्टिबलेसमेंट एक्ट के अन्तर्गत प्राईवेट आयुष क्लीनिकों को मानकों में छूट दिये जाने तथा स्वर्णप्रासन का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने का सुझाव दिया गया।

प्रो० महेश व्यास द्वारा उत्तराखण्ड को आयुर्वेद की जननी बताते हुए प्रदेश की हिमालयीय जडी बूटियों की ब्रान्डिंग किये जाने का सुझाव दिया गया साथ ही उनके द्वारा प्रदेश में दैव व्यपाश्रय चिकित्सा तथा रसायन चिकित्सा के केन्द्र खोले जाने का भी सुझाव दिया गया।


प्रो० बी० आर रामकृष्ण द्वारा उत्तराखण्ड में विश्व का सर्वश्रेष्ठ योग आयुर्वेद आधारित अन्तरर्राष्ट्रीय स्तर का वैलनेस केन्द्र खोले जाने का सुझाव दिया गया, व अवगत कराया गया कि उनका संस्थान भी प्रदेश में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का केन्द्र खोले जाने का इच्छुक है।

प्रो० निगम द्वारा उत्तराखण्ड में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसियों में पंचकर्म की औषधिया यथा घृत तैल वस्ति आदि का निर्माण किये जाने का सुझाव दिया गया।

प्रो० उमेश शुक्ला द्वारा उत्तराखण्ड को पारम्परिक ज्ञान का भण्डार बताया तथा पारम्परिक वैद्यों के पास उपलब्ध ज्ञान को संकलित किये जाने का सुझाव दिया गया।

डॉ० जे०एन० नौटियाल द्वारा उत्तराखण्ड में पर्यटन विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक संख्या में वैलनेस केन्द्र खोले जाने तथा आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत कैशलेस आयुर्वेद चिकित्सा प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया।

प्रो० पूजा भारद्वाज द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में भी स्कूलों हेतु आयुर्वेद पाठ्यक्रम तैयार किया गया था, जिसे वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अध्ययन करते हुए लागू किये जाने की आवश्यकता है। साथ ही उनके द्वारा आयुर्वेद आधारित गर्भिणी परिचर्या को प्रसारित किये जाने का सुझाव दिया गया।

img 20240301 wa00167130040603347922813


डॉ० कॉम्बोज द्वारा आयुष चिकित्सालयों हेतु बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन मानकों में छूट दिये जाने का अनुरोध किया गया।

चार घण्टे चली इस मैराथन बैठक के अन्त में सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा द्वारा समस्त सुझावों को संकलित करते हुए प्रदेश में आयुर्वेद को बढावा दिये जाने हेतु लागू किये जाने का आश्वासन दिया गया व समस्त प्रतिभागियों से भविष्य में भी प्रदेश हित में इसी तरह के सुझाव दिये जाने का अनुरोध किया गया।

बैठक में आयुष विभाग की ओर से डॉ० विजय कुमार जोगदण्डे, अपर सचिव, आयुष, श्री गजेन्द्र सिंह कफलिया, उपसचिव आयुष, डॉ० मिथिलेश कुमार, औषधि नियंत्रक, आयुर्वेद एवं श्री संजीव पाण्डे, उपकुलसचिव, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: ayurveda, Ayurveda medical officers meeting, newsnetra, promote Ayurveda in the state
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?