एम्स में हड़कंप: एंडोस्कोपी से घबराया मरीज भागा, छठी मंजिल तक पहुंचा, सुरक्षा कर्मियों ने संभाली स्थिति-Newsnetra
एम्स ओपीडी से मरीज का एंडोस्कोपी टेस्ट होना था। जबकि मरीज ने टेस्ट के लिए अपने परिजनों से मना किया। टेस्ट के दौरान घबराहट के चलते वह ओपीडी से निकलकर सीढ़ियों की ओर दौड़ पड़ा और ओपीडी की छठी मंजिल पर पहुंच गया।
एम्स ओपीडी से मरीज का एंडोस्कोपी टेस्ट होना था। जबकि मरीज ने टेस्ट के लिए अपने परिजनों से मना किया। टेस्ट के दौरान घबराहट के चलते वह ओपीडी से निकलकर सीढ़ियों की ओर दौड़ पड़ा और ओपीडी की छठी मंजिल पर पहुंच गया। लेकिन उपर की मंजिल का दरवाजा बंद देख मरीज ने दरवाजे को धक्का देकर खोलने की कोशिश की ओर दरवाजे कुंडी को तोड़ दिया और आगे बढ गया।
स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसका पीछा किया और सुरक्षा कर्मियो ने मरीज को समझा-बुझाकर शांत किया और सुरक्षित तरीके से नीचे लेकर आए। इसके बाद मरीज को दोबारा संबंधित विभाग में ले जाकर आवश्यक जांच पूरी कराई गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया की मरीज को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या थी और उसका इलाज ओपीडी आधार पर जारी है। जांच पूरी होने के बाद उसे आवश्यक उपचार देकर भेजा जाएगा





