पटेलनगर में फायरिंग से हड़कंप! बाइक सवारों ने कार पर मारा डंडा, कार सवारों ने की फायरिंग-Newsnetra
देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में लालपुल के पास कार सवार युवकों और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों का बाइक सवार युवकों से विवाद हुआ। इसी दौरान बाइक सवारों ने कार पर डंडा मार दिया, जिसके बाद कार सवारों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।





