By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पंजनहेड़ी गोलीकांड: भाजपा नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पंजनहेड़ी गोलीकांड: भाजपा नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबरराजनीती

पंजनहेड़ी गोलीकांड: भाजपा नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/01/30 at 9:58 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
image 640
SHARE

पंजनहेड़ी गोलीकांड: भाजपा नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस-Newsnetra

आरोप है कि अपने वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सचिन चौहान के पेट और कृष्णपाल चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी।

कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने भाजपा नेता चाचा-भतीजे और मातृसदन के संत सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इधर, घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह नूरपुर पंजनहेड़ी में जमालपुर-जियापोता मार्ग पर बने उषा टाउनशिप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान और भाजयुमो के पूर्व महामंत्री नेता अतुल चौहान पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष हो गया था। मारपीट के दौरान अतुल चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी थी। गोली अमित चौहान के भाई सचिन चौहान व कृष्णपाल को लगी थी। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के बाद अतुल चौहान ने फिर कनखल थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। अतुल ने वीडियो में कहा था कि उन पर जानलेवा हमला किया गया तो सेल्फ डिफेंस में उन्होंने लाइसेंसी असलाह से गोली चलाई।

पुलिस को दी गई तहरीर में जिपं उपाध्यक्ष अमित कुमार चौहान पुत्र उदेश कुमार निवासी ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी ने आरोप लगाया कि वह बुधवार सुबह करीब 10:10 बजे अपने भाई सचिन चौहान, कृष्णपाल चौहान, संदीप, चालक सौरभ और कर्मचारी विशाल के साथ उषा टाउनशिप परिसर में मौजूद थे। तभी अतुल चौहान, तरुण चौहान, गौरव चौहान, अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी, अभिषेक और ब्रह्मचारी सुधानंद निवासी मातृ सदन, जगजीतपुर वहां पहुंचे।

आरोप है कि अपने वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सचिन चौहान के पेट और कृष्णपाल चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी। भीड़ बढ़ती देख मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़कर ब्रह्मचारी सुधानंद की कार में सवार होकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।

सरेंडर के बाद अतुल चौहान को किया गिरफ्तार
बुधवार को गोलीकांड के बाद अतुल चौहान ने खुद कनखल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

…तो पहले से ही हमले की पटकथा कर ली थी तैयारी
घटनाक्रम के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीब 30 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने के मामले की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम ने ही शिकायत करने वाले यानि अतुल चौहान पक्ष को बुलाया था। तहरीर में आरोप है कि अतुल पक्ष ने आते ही फायरिंग कर दी जबकि वीडियो में पहले मारपीट होती दिख रही है और फिर बाद में गोली चलाई गई। अलग-अलग वीडियो सामने आने के बाद स्पष्ट है कि पैमाइश के लिए टीम के पहुंचने से पहले ही विवाद की पूरी पटकथा तैयार कर ली गई थी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

INDIA गठबंधन की रैली पर मुख्यमंत्री धामी का हमला, बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने का रहा है इतिहास-Newsnetra

हरक सिंह रावत की करीबी सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, प्रेसवार्ता कर बोलीं- मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है-Newsnetra

हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर राख-Newsnetra

उत्तराखंड में भालू का आतंक! बंगथल में दो गौशालाएं तोड़ीं, बैल को मार डाला; ग्रामीणों ने लगाया जाम-Newsnetra

उत्तरकाशी: केदारताल में 7 ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हुई हवाई रेकी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, पंजनहेड़ी गोलीकांड: भाजपा नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7
INDIA गठबंधन की रैली पर मुख्यमंत्री धामी का हमला, बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने का रहा है इतिहास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 1, 2026
feature image 6
हरक सिंह रावत की करीबी सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, प्रेसवार्ता कर बोलीं- मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 1, 2026
feature image 5
हल्द्वानी में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर राख-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 1, 2026
feature image 3
उत्तराखंड में भालू का आतंक! बंगथल में दो गौशालाएं तोड़ीं, बैल को मार डाला; ग्रामीणों ने लगाया जाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 1, 2026
feature image 4
उत्तरकाशी: केदारताल में 7 ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हुई हवाई रेकी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 1, 2026
feature image 2
उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026: मुख्यमंत्री धामी ने की 4 बड़ी घोषणाएं, पंचायतों को मिलेगी मजबूती-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 1, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?