By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून की दुर्दशा और स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर शहर के लोग चिंतित और नाराज
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून की दुर्दशा और स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर शहर के लोग चिंतित और नाराज
उत्तराखंड

देहरादून की दुर्दशा और स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर शहर के लोग चिंतित और नाराज

News Netra
Last updated: 2023/11/02 at 11:50 AM
News Netra
Share
5 Min Read
IMG 20231102 WA0022
SHARE

संयुक्त नागरिक संगठन की बैठक में अनियोजित विकास पर हुई चर्चा

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दून डेक्लरेशन जारी करने का फैसला

देहरादून से संवाददाता रितिका पयाल राणा : देहरादून शहर और स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की बुरी हालत अब देहरादून के लोगों को खलने लगी है। अब तक शहर की हालत में सुधार की उम्मीद करने वाले लोग पूरी तरह से निराश हो गये हैं। गुरुवार को हुई संयुक्त नागरिक संगठन की बैठक में यह बात साफ तौर पर सामने आई कि लोग अब खोदी गई सड़कों और अस्त-व्यस्त शहर से परेशान हो चुके हैं और नेताओं और अधिकारियों पर दबाव बनाकर जल्द से जल्द शहर की हालत में सुधार करवाना चाहते हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20231102 WA0021

इस बैठक में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया। ज्यादातर वक्ताओं का कहना था कि जिस तरह से पिछले कई वर्षों से सड़कें खोदी जा रही हैं और शहर के लोगों का जीवन खतरे में डाला जा रहा है, वह अब बर्दाश्त से बाहर है।

बैठक में स्मार्ट सिटी की प्रोजेक्ट की बदहाली के साथ ही मास्टर प्लान 2041 और शहर में पेड़ों को काटे जाने का लेकर भी चर्चा हुई। इन तमाम मसलों को लेकर दून डेक्लीरेशन का मसौदा तैयार करने और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इसे सार्वजनिक करने पर चर्चा हुई।

एसडीसी फांउडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने बैठक में निकले निष्कर्षों का अंत में सारांश करते हुए कहा कि एम डी डी ए ने मास्टर प्लान-2041 का जो मसौदा तैयार किया है उस पर आपत्तियां दर्ज करवाने का लोगों को पर्याप्त समय नहीं दिया।

उन्होंने दून वैली नोटिफिकेशन के संभावित बदलाव, शहर की जनसंख्या और देहरादून की कैरिंग कैपेसिटी पर कई सवाल खड़े किये। उन्होंने तीन तरह से समस्याओं के समाधान की जरूरत बताई। इसमें विभिन्न समितियों का गठन कर लोगों को जागरूक और लामबंद करना, चिंतन पदयात्राएं निकालना और कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेना शामिल है।

बैठक शुरुआत करते हुए जगमोहन मेहंदीरत्ता ने कहा कि पूरा शहर खोदकर लोगों को जान जोखिम में डाली जा रही है। अखबारों में जो स्मार्ट सिटी को लेकर खबरें छपती हैं जमीन पर वह होता नहीं है। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह खराब है। मेट्रो को लेकर कई बार नेता और अधिकारी विदेशों को दौरा कर चुके हैं, लेकिन मेट्रो फाइलों से बाहर नहीं निकल रही है।

पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने कहा कि देहरादून का स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला ही गलत था। एक अलग से स्मार्ट सिटी बनानी चाहिए थी। अब स्मार्ट सिटी के नाम पर मनमानी हो रही है।

पुरुषोत्तम भट्ट ने कहा कि किसी को मोदी की चिन्ता है, किसी को राहुल की लेकिन अपने बच्चों की किसी को चिन्ता नहीं है। इसीलिए शहर की ये हालत है। महिलाएं और युवक लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हम उनके साथ खड़े होने तक की जहमत नहीं उठा रहे हैं। पूर्व पार्षद अनूप कपूर ने युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर चिन्ता जताई और कहा कि अन्य समस्याओं के साथ यह भी एक बड़ी समस्या बन गई है।

अनिल जग्गी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में शहर बर्बाद हो गया है। उन्होंने सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रेशर ग्रुप बनाने की जरूरत बताई। आशीष गर्ग ने रिहायशी इलाकों में कमर्शियल निर्माणों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की जरूरत बताई।

नीलेश राठी ने कहा कि अब समस्याओं में चर्चा करने का समय नहीं है। अब समाधान की बात होनी चाहिए। उन्होंने बोटल नेक चिन्हित कर फ्लाईओवर बनाने के साथ ही लोगों में ट्रैफिक सेंस विकसित करने की जरूरत बताई।

प्रदीप कुकरेती ने संस्था को सुझाव दिया कि हम एक मेमो (सुझाव व शिकायत) बनाकर जिलाधिकारी , नगर निगम , MDDA व माननीय मुख्यमन्त्री जी के साथ ही शहरी विकास विभाग मेँ एक शिष्टमण्डल या मौन धरने के माध्यम से देना चाहिये।

बैठक में अमर सिंह, जयपाल सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, प्रकाश नांगिया, विनीत जैन, गुलिस्ता खानम, कर्नल थापा, अवधेश शर्मा, ले. कर्नल जेएस गंभीर, प्रदीप कुकरेती, जितेन्द्र अंथवाल, भूपेन्द्र कंडारी, मनोज ध्यानी, टीएन जौहर, जया सिंह, ब्रिगेडियर बहल, वीरेन्द्र पैन्यूली आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी ने किया।

logofinal
News Netra

You Might Also Like

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra

कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra

नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
Untitled design 12 1
मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 11 6
कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 10 1
नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 11, 2026
Untitled design 13
उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?