केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश किया गया एयरलिफ्ट-Newsnetra
केदारनाथ धाम में रविवार को एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान मरीज को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देते हुए यात्री को विवेकानंद हॉस्पिटल, केदारनाथ पहुंचाया।





