राजकीय महाविद्यालय कमांद में 10 दिवसीय नशा मुक्ति सप्ताह के तहत शपथ अभियान, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन-Newsnetra
राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेडक्राॅस के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य महोदया के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 17.06.2026 से 26.06.2026 तक “नशा मुक्ति सप्ताह” के अंतर्गत समाज में जनजागरुकता फैलाने हेतु शपथ अभियान, युवा रैलियां, पोस्टर-निबंध-श्लोगन प्रतियोगिता आदि विभिन्न कार्यक्रम/गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रृंखला में महाविद्यालय में दिनांक 17.06.2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम समस्त स्वयंसेवियों को “नशा मुक्त अभियान-विकसित भारत की पहचान” थीम से विस्तारपूर्वक परिचित कराया गया, तत्पश्चात महाविद्यालय में नशे के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। दिनांक 18.06.2026 को “नशा मुक्त अभियान-विकसित भारत की पहचान” थीम के तहत पोस्टर, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में सचिन ने प्रथम, अमीषा ने द्वितीय एवं सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निबंध प्रतियोगिता में शिवानी सिनवाल ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी सिनवाल प्रथम, सलोनी द्वितीय और अंजली भट्ट तृतीय स्थान पर रही। दिनांक 19.06.2026 को कमांद क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु कमांद क्षेत्र में युवा जनजागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही महाविद्यालय में नशे के विरुद्ध शपथ अभियान भी चलाया गया।

उपरोक्त कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्राध्यापक वर्ग में डॉo शेफाली शुक्ला, डॉo दीपक राणा, डॉo प्रवीन, डॉo नीना शर्मा तथा कर्मचारी वर्ग में श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सत्येंद्र डोभाल, योग प्रशिक्षक -श्री देवेश चन्द्र, श्री संजय बधानी, श्री दिनेश लाल, श्रीमती प्रभा देवी, ,आदि उपस्थित रहे।





