By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को ₹42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का उपहार — वर्चुअल कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को ₹42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का उपहार — वर्चुअल कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को ₹42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का उपहार — वर्चुअल कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/11 at 11:49 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20251011 WA0082
SHARE

प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को ₹42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का उपहार — वर्चुअल कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता-Newsnetra

देहरादून, । सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों को ₹42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं के भव्य उपहार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैंट विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रहीं। देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों कृषक एवं बागवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा (नई दिल्ली) से “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” एवं “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20251011 WA0085 IMG 20251011 WA0084 IMG 20251011 WA0083

पीएम धन-धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों को विकसित करने की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना, सिंचाई एवं भंडारण व्यवस्था में सुधार करना तथा किसानों को सुलभ ऋण उपलब्ध कराना है। यह योजना 6 वर्षों तक चलेगी, जिसके लिए प्रति वर्ष ₹24,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना का संचालन नीति आयोग, कृषि विश्वविद्यालयों एवं 11 मंत्रालयों के समन्वय से जिला-स्तर की कार्ययोजनाओं के माध्यम से किया जाएगा, जिससे ग्रामीण आजीविका को सशक्त करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकेगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” के अंतर्गत उत्तराखंड के चमोली एवं अल्मोड़ा जिलों का चयन होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय किसानों के जीवन में नई आशा, ऊर्जा और संभावनाओं का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जितनी चिंता सीमा पर खड़े जवान की करते हैं, उतनी ही चिंता किसान की भी करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कृषि नवाचार, मूल्य संवर्द्धन और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

मंत्री जोशी ने बताया कि प्रदेश में कृषि का क्षेत्रफल 5.51 लाख हेक्टेयर है और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियाँ फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, मशरूम और शहद उत्पादन जैसी विविध फसलों के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि जहाँ मैदानी क्षेत्र खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी हैं, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में औद्यानिकी विकास की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की स्थानीय फसलें — जैसे मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, भट्ट, राजमा और लान धान — राज्य की कृषि पहचान हैं। सरकार द्वारा इनके संवर्धन और संरक्षण हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में किसानों की प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखते हुए युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। मंत्री जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कृषकों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 102 महिला समूहों को ड्रोन वितरण करने और उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इससे महिला किसान आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सकेंगी और अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त बना सकेंगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री ने कृषि, मत्स्य और पशुपालन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैंट विधायक सविता कपूर, जैविक परिषद उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, सचिव कृषि एसएन पांडेय, अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra

सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra

देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra

उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का उपहार — वर्चुअल कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता, newsnetra, प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को ₹42
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 13
उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 12
मुख्यमंत्री धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन यूथ राजनीती सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 11 5
सीएम धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, जसपाल राणा के संघर्ष और उपलब्धियों को किया याद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 10
देहरादून के नालापानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 7 1
उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी बने भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान, एशियन पैरा गेम्स में करेंगे नेतृत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश स्पोर्ट न्यूज October 10, 2026
img 1558
एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, ऐपण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?