By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 संकल्प: विकास के नए आयाम और भविष्य की दिशा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 संकल्प: विकास के नए आयाम और भविष्य की दिशा-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 संकल्प: विकास के नए आयाम और भविष्य की दिशा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/11/09 at 9:14 PM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
FB IMG 1731166940560
SHARE

उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 संकल्प: विकास के नए आयाम और भविष्य की दिशा-Newsnetra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्डवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के युग में उत्तराखण्ड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने प्रदेश की धामी सरकार की प्रशंसा करते हुए, राज्य के सर्वागीण विकास के लिए प्रदेशवासियों और यहां आने वाले पयर्टकों से नौ आग्रह भी किए हैं।

पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित पुलिस रैतिक परेड को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से उत्तराखण्ड का रजत जयंती वर्ष शुरु हो रहा है, अब हमें उत्तराखण्ड के उज्जवल भविष्य के लिए अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरू करनी है। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि देश भी 25 वर्षों के लिए अमृत काल में है, विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को इसी कालखंड में पूरा होते देखेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का भी सफल आयोजन हुआ है, उन्हें पूरा विश्वास है कि हमारे प्रवासी उत्तराखण्डवासी राज्य के विकास यात्रा में ऐसी ही बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों को अपनी आशाओं, आकांक्षाओं के अनुरूप  अलग राज्य प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक प्रयास करना पड़े, यह प्रयास तब पूरे हुए, जब केंद्र में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में सरकार बनी। बेहद खुशी की बात है कि अब हम सब उत्तराखण्ड को अपने सपनों को साकार करते हुए देख पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड ने खूब सारा प्यार और अपनत्व दिया है, हम भी इसी भावना के साथ देवभूमि की सेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने बाबा केदार के चरणों में बैठकर विश्वास व्यक्त किया था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक साबित होने जा रहा है, और उत्तराखंड ने उनके विश्वास को सही साबित किया है। आज उत्तराखण्ड विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है, पिछले साल एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखण्ड को पहला स्थान मिला है, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अचीवर्स और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर कैटेगरी हासिल हुई है। बीते डेढ़ दो वर्षों में उत्तराखंड की विकास दर में सवा गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल जीएसटी कलेक्शन में 14 प्रतिशत की उछाल दर्ज हुई है। 2014 में राज्य की प्रतिवर्ष आय सवा लाख रुपए सालाना थी, जो आज बढ़कर 2 लाख 60 हजार हो चुकी है, 2014 में उत्तराखंड राज्य का सकल घरेलू उत्पादन यानि स्टेट जीडीपी एक लाख 50 हजार करोड़ के आस- पास थी। जो अब बढ़कर तीन लाख पचास हजार करोड़ हो गई है। यह आंकडे बता रहे हैं कि उत्तराखंड में कैसे युवाओं के लिए नए अवसर बन रहे हैं, कैसे औद्योगिक तरक्की हो रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखण्ड में 2014 से पहले पांच प्रतिशत से कम घरों में नल से जल आता था, आज यह बढ़कर करीब 96 प्रतिशत हो गया है। 2014 से पहले उत्तराखण्ड में सिर्फ छह हजार किमी की पीएमजीएसवाई सड़क बनी थी, आज इन सड़कों की लंबाई 20 हजार किमी से अधिक हो गई है। उत्तराखंड ने लाखों शौचालयों का निर्माण करने के साथ ही हर घर बिजली और उज्जवला गैस योजना के तहत लाखों गैस कनेक्शन देकर हर वर्ग का ध्यान रखा है। डबल इंजन सरकार का सही अर्थ उत्तराखंड में नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को केंद्र से मिलने वाला अनुदान अब दोगुना हो गया है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड को एम्स का सेटेलाइट सेंटर, देश के पहले ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर की सौगात दी है, साथ ही यूएसनगर में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की भी योजना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड में केंद्र सरकार के दो लाख करोड के प्रोजेक्ट चल रहे हैं, कनेक्टिविटी योजनाओं को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को 2026 तक पूरा किए जाने की तैयारी है। राज्य के 11 स्टेशन को अमृत के रूप में विकसित किया जा रहा है। देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस वे बनने से देहरादून से दिल्ली का सफर ढाई घंटे में हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सीमांत के गांवों को पहला गांव मानते हुए, कार्य कर रही है, इसी क्रम में माणा गांव की यात्रा के दौरान उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना की शुरुआत की। इसके तहत उत्तराखंड में करीब 50 गावों का विकास किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले की रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखण्ड में इस साल छह करोड़ पर्यटक और श्रद्धालु आए हैं, 2014 से पहले चारधाम यात्रियों की संख्या 24 लाख तक ही पहुंच पा रही थी, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 54 लाख को छू गया है। इससे होटल से लेकर होम स्टे वालों को, टैक्सी से टैक्सटाइल वालों को लाभ मिला है। बीते वर्षों में पांच हजार से अधिक होम स्टे का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखण्ड ऐसे निर्णय ले रहा है, जो देश के लिए उदाहरण बन रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड ने गहन अध्ययन के बाद यूनिफार्म सिविल कोर्ड लागू किया, जिसे वो सही मायने में सैकुलर सिविल कोड मानते हैं। आज पूरा देश यूसीसी पर चर्चा करते हुए, इसकी जरूरत महसूस कर रहा है। इसी तरह उत्तराखण्ड ने युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए नकल विरोधी कानून लागू करते हुए, माफिया पर सख्त कार्यवाई की है। उत्तराखंड के ऐसे कई कार्य दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज 9 नवंबर है, 9 का अंक शुभ माना जाता है, यह शक्ति का प्रतीक होता है। इसलिए आज वो उत्तराखण्ड के लोगों से 5 और यहां आने वाले पयर्टकों के सामने 4  यानि कुल 9 आग्रह करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 आग्रहों में  1 – बोली भाषा का संरक्षण,2 – एक पेड़ मां के नाम, 03 –स्वच्छ जल, 04 – गांव से जुड़ाव, 05 – तिबारी वाले घरों को संवारें, 06 – सिंगल यूज प्लास्टिक से बचें, 07 – वोकल फॉर लोकल, 08 – यातायात के नियम अपनाएं, 09- तीर्थों की मर्यादा का पालन करें शामिल है।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखण्ड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के 9 संकल्प, विकास के नए आयाम और भविष्य की दिशा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1428 1
यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 7, 2026
EDIT .01 42 26 10.Still002
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261006 WA0009
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261007 WA0008
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?