NEET-2026 संसद मार्च के बाद जांच तेज, प्रदर्शन में शामिल गैर-NEET लोगों की भूमिका पर सवाल-Newsnetra
नीट-2026 को लेकर संसद मार्च के दौरान सोमवार को हुए बवाल के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार ने भीड़ की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल ऐसे लोगों का उद्देश्य क्या था, जिनका नीट परीक्षा से प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या इन्हें किसी खास मकसद से दिल्ली बुलाया गया था और इनके पीछे कौन लोग थे?
किस एंगल से जांच कर रही पुलिस?
कई इलाकों में हुईं हिंसक झड़पें
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़पें हुईं। एटा से पहुंचे साहिल जोमैटो डिलीवरी बॉय हैं। साहिल कहते हैं कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते वो प्रदर्शन जारी रखेंगे। गुरुग्राम से पहुंचे इरफान ने कहा कि वो एक कंपनी में हेल्पर का काम करते हैं। इरफान भी प्रदर्शन में शामिल होने का कोई खास कारण नहीं बता पाए। लुधियाना से आए गुरविंदर ट्रक चलाते हैं।