By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: ITBP में जवानों के सम्मान में हुआ ‘रेजिंग डे’ का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > ITBP में जवानों के सम्मान में हुआ ‘रेजिंग डे’ का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

ITBP में जवानों के सम्मान में हुआ ‘रेजिंग डे’ का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/04 at 4:11 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20240304 WA0014
SHARE

ITBP में जवानों के सम्मान में हुआ ‘रेजिंग डे’ का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटीबीपी कैंपस सीमा द्वार, देहरादून में आईटीबीपी उत्तरी सीमा मुख्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘रेजिंग डे’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आइटीबीपी जवानों के साथ रात्रिभोज किया। साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने आइटीबीपी बैंड के जवानों को उपहार देकर सम्मानित भी किया।

img 20240304 wa00183087145006390497399

मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी के शहीद जवानों के परिजनों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने सिलक्यारा रेस्क्यू टनल ऑपरेशन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले आइटीबीपी जवानों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी की 16 नई गठित अग्रिम चौकियों के लिए शीघ्र ही भूमि उपलब्ध करवा दिए जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आईटीबीपी पिछले 06 दशकों से देश की सेवा हेतु हमेशा तत्पर है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी आईटीबीपी के जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है। विपरीत परिस्थिति में सीमाओं पर चौकस रहने के लिए अनुशासन और वीरता की भावना अहम होती है। आईटीबीपी के जवानों का अनुशासन, उनकी वीरता और देश सेवा की भावना अतुलनीय है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240304 wa00133010899934241976926

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक परिवार से होने के कारण उन्होंने फौज के अनुशासन को बचपन से देखा और जिया है। जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी होता है, अनुशासन समाज को एक सभ्य समाज बनाता है। व्यक्ति कैरेक्टर में डिसिप्लिन से आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचता है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आईटीबीपी के जवान हिमालयी क्षेत्रों में आयी विभिन्न आपदाओं में राहत अभियानों का संचालन करते हैं। शीतकाल में कपाट बंद होने के बाद हमारे चारों धामों, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईटीबीपी के सशक्त और जिम्मेदार हाथों में होती है। चुनौतीपूर्ण माहौल में भी आईटीबीपी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही वीरभूमि भी बताया।

img 20240304 wa00121057587982686110910

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में सैनिकों एवं उनके परिवार को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान राशि में भी वृद्धि की है। उत्तराखण्ड से द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं एवं वेटरन की पेंशन प्रतिमाह 8 हजार रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये करने का भी निर्णय लिया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनकी विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई है।

img 20240304 wa00164890785759032164844

इस अवसर पर आईजी श्री संजय गुंज्याल, आईजी पी.एस डंगवाल, डीआईजी श्री मन्नू महाराज, कमांडेंट पीयूष पुष्कर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Chief Minister Dhami participated in the program, ITBP in honor of soldiers, newsnetra, Raging Day
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?