By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से आमजन को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएंः मुख्यमंत्री धामी
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से आमजन को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएंः मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से आमजन को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएंः मुख्यमंत्री धामी

News Netra Admin
Last updated: 2024/02/26 at 4:47 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
images 14 4
SHARE
  • टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से आमजन को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने देहरादून से टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास समारोह में वर्चुअल रूप से किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा आज देश में बना नया कीर्तिमान
  • 40 करोड़ से अधिक की लागत से होगा उत्तराखंड के इन तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन से टनकपुर, काशीपुर व कोटद्वार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास शिलान्यास समारोह में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री श्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गए 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के वृहद कार्य ने देश में आज एक और नया कीर्तिमान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 40 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्विकास के लिए चयनित इन तीनों रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से कुमाऊं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मिलने के साथ ही लोगों को स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं तथा भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को खत्म कर भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है तो भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है।

images 14 51823035762531130782

आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिह्न के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं तथा देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तरखंड में बहुत से कार्य हुए हैं। उत्तराखंड में आज पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और स्पष्ट विजन के कारण ही आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का 50 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई अमृत भारत स्टेशन योजना, रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और बदलते भारत का प्रतिबिंब है। आज का नया भारत, एक नई गति और एक नई शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस प्रकार से न केवल रेलवे, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया जा रहा है, वह अभूतपूर्व है।

download7773537421669687964

आज भारतीय रेल, इसका बदलता स्वरूप विकसित देशों के रेल नेटवर्क को चुनौती देता है। यह देखकर गर्व की अनुभूति होती है जिसका साक्षात् प्रमाण वन्दे भारत ट्रेन है तथा इस ट्रेन की मांग अब दूसरे देश भी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को भी देहरादून से आनंद विहार के मध्य वंदे भारत ट्रेन के संचालन की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि आज रेल आधुनिक हो रही है, सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है, रेलवे स्टेशन ’’मॉडर्न विजन’’ के साथ विकसित किए जा रहे हैं,

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240226 wa00093065370040473109128

लेकिन इस विकास के बीच भी, हमने अपनी संस्कृति और विरासत को कतई नहीं भुलाया है, जिसको ध्यान में रखते हुए जिन स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव आज रखी गई है। उन्हें स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के आधार पर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का निरंतर कार्य कर रही है तथा हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के मंत्र को लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे। 

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra

धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra

उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: CM Pushkar Singh Dhami, tanakpur railway station
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 2392
राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से मिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल, परिवारों की समस्याओं को लेकर गृह सचिव से भी की मुलाकात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 8 3
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के अस्पतालों के लिए रवाना किए चिकित्सा उपकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 7 3
धामी सरकार का दिवाली तोहफा, उत्तराखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों के खातों में भेजे ₹148 करोड़-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 6 3
उत्तराखंड के पत्रकारों को मुख्यमंत्री धामी की दो बड़ी सौगात, बढ़ेगी पत्रकार पेंशन और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
feature image 5 3
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार-रुड़की से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 5, 2026
feature image 4 4
उत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 153 कंपनी अर्धसैनिक बल और 17 हजार होमगार्ड की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?