By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: रुद्रप्रयाग में मानसून से हुई क्षति की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने दिए राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > रुद्रप्रयाग में मानसून से हुई क्षति की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने दिए राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

रुद्रप्रयाग में मानसून से हुई क्षति की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने दिए राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/12 at 9:38 AM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
IMG 20260812 WA0062
SHARE

रुद्रप्रयाग में मानसून से हुई क्षति की समीक्षा, मंत्री गणेश जोशी ने दिए राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश-Newsnetra

प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक बोर्ड के सभागार से वर्चुअल माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग में मानसून एवं वर्षाकाल के दौरान हुई क्षति तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रभारी मंत्री को जनपद की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई ।

IMG 20260812 WA0061 IMG 20260812 WA0064 IMG 20260812 WA0066 IMG 20260812 WA0062 1

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने वर्षाकाल एवं मानसून के दौरान जनपद में हुई क्षति का विभागवार विस्तृत आकलन करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए तथा जिन परिसंपत्तियों को नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र स्थलीय निरीक्षण एवं आकलन कर नियमानुसार जनपद एवं शासन स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी परिवार को किसी प्रकार की विषम परिस्थिति के कारण विस्थापन की आवश्यकता महसूस होती है तो ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए। क्षतिग्रस्त मकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों का आकलन कर पात्र प्रभावितों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी द्वारा जनपद में मानसून अवधि के दौरान हुई क्षति की विस्तृत जानकारी ली गई। इसमें मृत, लापता एवं घायल व्यक्तियों का विवरण, पशुधन की क्षति, कृषि क्षति, क्षतिग्रस्त भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियों की स्थिति, वित्तीय वर्ष में प्राप्त बजट एवं उसके उपयोग की स्थिति आदि की विभागवार समीक्षा की गई।इसके साथ ही जनपद में मोटर मार्गों की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात खोज एवं बचाव दलों की स्थिति, मार्ग बाधित होने की स्थिति में संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण, वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मशीनरी एवं मशीनी संसाधनों की तैनाती की जानकारी भी ली गई।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात खोज एवं बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सड़कों एवं मोटर मार्गों पर जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में श्री केदारनाथ धाम यात्रा की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने वर्तमान यात्रा अवधि के दौरान हुई दुर्घटनाओं, बीमार यात्रियों, हेली रेस्क्यू, चेतावनी एवं अन्य आपातकालीन घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए जनपद प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ले। उन्होंने प्रमुख पैदल ट्रैक रूट एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने, आवश्यक मशीनरी एवं बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा यात्रा मार्गों को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और यात्रा मार्ग पर किसी भी संभावित आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित रेस्क्यू एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने मानसून अवधि के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पर्याप्त सुरक्षित स्थानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत शिविरों, विद्यालयों, पंचायत घरों, रैन बसेरों एवं अन्य सुरक्षित भवनों को पूर्व से चिन्हित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को वहां तत्काल स्थानांतरित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा खतरे की संभावना होने पर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 24×7 की तर्ज पर सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी विभागों के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए तथा मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान एवं चेतावनियों को समय से संबंधित अधिकारियों एवं आमजन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि मौसम संबंधी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोग समय रहते सावधानी बरत सकें। आपदा की स्थिति में सूचना संप्रेषण की व्यवस्था को और अधिक मजबूत रखने के भी निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों के प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा एवं मानसून से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्रसारित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को लगातार आमजन तक पहुंचाया जाए, जिससे किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में मानसून के दौरान जलभराव एवं अन्य समस्याओं को रोकने के लिए नालियों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा वर्षा जल की निकासी के लिए नालियों एवं कलवर्ट की सफाई नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने आपदा एवं मानसून के दौरान संचार व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं संचार सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने नेटवर्क से संबंधित समस्याओं वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर संबंधित संचार कंपनियों एवं विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानसून अवधि में किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी ही सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आवश्यक संसाधनों एवं मानव शक्ति को तैयार रखें

बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ओंकार पांडे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य मामले में बड़ी कार्रवाई: गिरधारी लाल साहू और भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की SIT ने दबोचा-Newsnetra

भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra

18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी मां गंगा की अविरल धारा, दीपावली पर श्रद्धालु लगा सकेंगे आस्था की डुबकी-Newsnetra

दीपावली में क्या-क्या सावधानियां बरतें ? पटाखों, खानपान और स्किन का कैसे रखें खास ध्यान, जानिए डॉ. महेंद्र राणा से-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 8 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: मंत्री गणेश जोशी ने दिए राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश-Newsnetra, रुद्रप्रयाग में मानसून से हुई क्षति की समीक्षा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 21
रेखा आर्य मामले में बड़ी कार्रवाई: गिरधारी लाल साहू और भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार, देहरादून पुलिस की SIT ने दबोचा-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 8, 2026
feature image 20
भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 8, 2026
feature image 19
18 दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी मां गंगा की अविरल धारा, दीपावली पर श्रद्धालु लगा सकेंगे आस्था की डुबकी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन सामाजिक November 8, 2026
feature image 18
दीपावली में क्या-क्या सावधानियां बरतें ? पटाखों, खानपान और स्किन का कैसे रखें खास ध्यान, जानिए डॉ. महेंद्र राणा से-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 8, 2026
Aaj ka Rashifal 8 November 2026
Aaj ka Rashifal 8 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 8, 2026
feature image 17
दीपावली पर RSS कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?