लगातार बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर बढ़ा खतरा, कोल्हूखेत के पास सड़क धंसी, हादसे की आशंका-Newsnetra
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। यहां पांच जुलाई से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर मोटी दरारे पड़ गई, हालांकि मार्ग पर आवागमन तो जारी है, लेकिन सड़क की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हिस्सा धंसने का खतरा बना हुआ है।
बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिल रही है। कई लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं और निर्माण कार्य भी लगभग ठप पड़े हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने कहा कि सड़क पर दरार आई है, स्थिति पर नजर बनी हुई है





