कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर साध्वी प्राची का बयान, गैर हिंदुओं की एंट्री पर बैन लगाने की मांग, आतंकी साजिश की जताई आशंका-Newsnetra


पत्रकारवार्ता में साध्वी प्राची ने कहा कि जिस तरह पढ़े लिखे डॉक्टरों ने जिहादी मानसिकता के चलते लाल किले पर आतंकी घटना की। इसी तरह कुंभ मेले में भी आतंकी घटना की साजिश हो सकती है
कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने की मांग में हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची भी शामिल हो गई हैं। प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि पूरे कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन होनी चाहिए
उन्होंने लाल किले पर हुई आतंकी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह पढ़े लिखे डॉक्टरों ने जिहादी मानसिकता के चलते लाल किले पर आतंकी घटना की। इसी तरह कुंभ मेले में भी आतंकी घटना की साजिश हो सकती है। लिहाजा सरकार को इस पर सख्त निर्णय लेना चाहिए





