By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में फेसबुक पर मंदिर तोड़ने और पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला साहिल खान गिरफ्तार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में फेसबुक पर मंदिर तोड़ने और पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला साहिल खान गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

देहरादून में फेसबुक पर मंदिर तोड़ने और पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला साहिल खान गिरफ्तार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/28 at 11:42 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1745863788957
SHARE

देहरादून में फेसबुक पर मंदिर तोड़ने और पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला साहिल खान गिरफ्तार-Newsnetra

जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। जहां एक ओर देशवासी इस हमले की निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ देश विरोधी तत्व इस अमानवीय कृत्य का समर्थन कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है, जहां उत्तराखंड पुलिस ने एक युवक साहिल खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि साहिल ने सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले को लेकर न केवल खुशी जताई, बल्कि यह भी कहा कि हमला धर्म पूछकर किया गया और हिंदुओं को निशाना बनाया गया। इतना ही नहीं, उसने भविष्य में भी ऐसे हमलों की धमकी दी, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने बुलडोजर कार्रवाई से संबंधित एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट पर साहिल खान नामक युवक ने आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की। उसने लिखा, ‘अभी तो 28 लोग ही मारे हैं, इतने में ही तुम्हारी फ#*> पड़ी है सबकी…’ इस अभद्र टिप्पणी से माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। यही नहीं, साहिल ने हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी भी दी। उसने स्पष्ट रूप से कहा, ‘हमारी आंखों में भी धरमपुर चौराहे का मंदिर चुभ रहा है… उसे तोड़ने का काम हम करेंगे।’ उसकी इस टिप्पणी से नफरत फैलाने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश साफ नजर आई, जिसके चलते पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट वायरल होते ही भीड़ ने की पिटाई

साहिल खान का आपत्तिजनक कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। गुस्साई भीड़ ने उसे देहरादून में पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। इसके बाद उसे भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गुस्साई भीड़ साहिल को घेरकर पुलिस के पास ले जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आरोपी, जो कि ऑटो चालक बताया जा रहा है, के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर दिए गए भड़काऊ बयानों को सबूत के तौर पर शामिल किया गया है।

पहलगाम हमले को लेकर फेसबुक पर की थी विवादित पोस्ट

उक्त शेयर पोस्ट पर साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 से धर्मपुर चौक स्थित मन्दिर तथा पहलगाम में हुई घटना के सम्बंध में आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया। उक्त लिखित प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना नेहरूकालोनी पर हेट स्पीच व अन्य सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 युजर अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ऑटो चलाने का कार्य करता है। 20 वर्षीय साहिल दीपनगर शिव मंदिर के पास थाना नेहरू कालोनी का रहने वाला है।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra

मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, देहरादून में फेसबुक पर मंदिर तोड़ने और पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला साहिल खान गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
esaesapa paramathara dabhal a143818f52c48163f8899daf320cd145
मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
sagama tata para bha yavaka 3f771558149c42adaf61bad6ffba9220
देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?