By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: SDRF की मुस्तैदी से बचीं 50 से ज्यादा जानें, उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > SDRF की मुस्तैदी से बचीं 50 से ज्यादा जानें, उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

SDRF की मुस्तैदी से बचीं 50 से ज्यादा जानें, उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/31 at 8:36 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260531 WA0061
SHARE

SDRF की मुस्तैदी से बचीं 50 से ज्यादा जानें, उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू-Newsnetra

एसडीआरएफ की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को किया सकुशल रेस्क्यू

जनपद चम्पावत स्थित ऐतिहासिक श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध जोड़ मेले के दौरान एसडीआरएफ उत्तराखण्ड की सतर्कता, दूरदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। उफनती नदी के मध्य फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकालते हुए उनकी जान बचाई गई

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20260531 WA0059 IMG 20260531 WA0064

श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड श्रद्धालुओं की भारी भीड़, वर्तमान मौसम परिस्थितियों तथा संभावित आपदा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ की एक टीम को पूर्व से ही मेला क्षेत्र में तैनात किया गया था। टीम की यही अग्रिम तैनाती एवं सतर्कता आज आपदा की स्थिति में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई।

दिनांक 31 मई 2026 को लदिया एवं रतिया नदियों के संगम क्षेत्र स्थित कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन हेतु आवागमन कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे लगभग 50 से 60 श्रद्धालु नदी के मध्य फंस गए। बढ़ते जलस्तर के कारण नदी क्षेत्र में खड़े कई वाहन भी पानी में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जोड़ मेले में तैनात एसडीआरएफ टीम, उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। तेज बहाव, लगातार बढ़ते जलस्तर एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने साहस, धैर्य एवं उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी पार कराया। इसके अतिरिक्त नदी क्षेत्र में फंसे वाहनों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस को दी गई, जिसके उपरांत दोनों ओर बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई तथा अन्य श्रद्धालुओं को नदी क्षेत्र की ओर जाने से रोका गया। एसडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप सभी फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की जानकारी प्राप्त होने पर सेनानायक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड श्री अर्पण यदुवंशी ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीड़भाड़ एवं मौसम की संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए की गई अग्रिम तैनाती का उद्देश्य ही ऐसी आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। उन्होंने टीम के साहस, सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं पेशेवर दक्षता की प्रशंसा करते हुए सभी कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया

सेनानायक महोदय ने प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत सभी एसडीआरएफ इकाइयों को उच्च सतर्कता बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra

दुर्गाष्टमी पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, स्वस्थ होकर जनसेवा में वापसी का दिया संदेश!-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग को लेकर हुई चर्चा-Newsnetra

ऋषिकेश में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता-Newsnetra

बनबसा को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: SDRF की मुस्तैदी से बचीं 50 से ज्यादा जानें, उफनती नदी में फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 8 1
दुर्गाष्टमी पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, स्वस्थ होकर जनसेवा में वापसी का दिया संदेश!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7 1
मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग को लेकर हुई चर्चा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 18, 2026
386bb45c 9c79 42e8 b43c ab2ffc3ef637
ऋषिकेश में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6 1
बनबसा को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 18, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5 1
बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात, बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ और कई योजनाओं का शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?