लामगांव में जलकुर नदी में लापता महिला की तलाश जारी, SDRF का सघन सर्च ऑपरेशन भी रहा बेनतीजा-Newsnetra
लामगांव क्षेत्र में एक महिला के जलकुर नदी में लापता होने की सूचना के बाद SDRF द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 16/08/26 को उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह के हमराह SDRF टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से लामगांव के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा महिला की तलाश हेतु जलकुर नदी एवं झील क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। SDRF जवानों द्वारा संभावित स्थानों पर नाव एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के माध्यम से गहनता से तलाश की गई।
काफी प्रयासों के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका तथा सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही





