देहरादून में तेज रफ्तार कार का कहर, पांच माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत; दूसरी महिला घायल, दो युवक हिरासत में-Newsnetra
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे में दूसरी महिला भी घायल हो गई। घटना कैनाल रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जानकारी में दोनों युवकों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच और मेडिकल परीक्षण के बाद होगी
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक नशे में था या नहीं।




