कनखल में गुटखा थोक विक्रेता पर राज्य कर विभाग का छापा, 40 लाख की जीएसटी गड़बड़ी उजागर-Newsnetra
हरिद्वार और रुड़की में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। कनखल, रुड़की मेन बाजार और अंबर तालाब में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर टीम ने छापा मारा।
कनखल स्थित गुटखा थोक विक्रेता शुभ एजेंसी में स्टॉक और बिलों में मिली बड़ी गड़बड़ी मिली। जांच में करीब 40 लाख रुपये की जीएसटी गड़बड़ी सामने आई। कार्रवाई के दौरान व्यापारी ने मौके पर 38 लाख रुपये जमा कराए, करीब दो लाख रुपये का माल जब्त किया गया। दुकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए। राज्य कर विभाग की 10 अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई।








