महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करेगा राज्य महिला आयोग-Newsnetra
ऋषिकेश। राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके तहत आयोजित कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के विरुद्ध किए जा रहे अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी।
आयोग की सदस्य सचिव उर्वशी चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, व्यवसाय और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी।
उन्होंने महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर डिजिटल सुरक्षा और एआई के उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की अपील की।
यह कार्यक्रम एक सितंबर को सुबह 10 बजे ऋषिकेश स्थित पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा।





