By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले “साईबर ठगों के गिरोह” का एसटीएफ ने किया भण्डाफोड़ -Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले “साईबर ठगों के गिरोह” का एसटीएफ ने किया भण्डाफोड़ -Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले “साईबर ठगों के गिरोह” का एसटीएफ ने किया भण्डाफोड़ -Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/04/08 at 3:12 PM
News Netra Admin
Share
9 Min Read
IMG 20240408 WA0011
SHARE

देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले “साईबर ठगों के गिरोह” का एसटीएफ ने किया भण्डाफोड़ -Newsnetra

♦️ देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले “साईबर ठगों के गिरोह” का एसटीएफ ने किया भण्डाफोड़

♦️ गिरोह के दो सदस्यों को गिरप्तार कर उनसे से 1,31,100/- रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक की गयी बरामद।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

♦️ गिरोह के सदस्यों ने ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्यों तेलांगना, आन्ध्राप्रदेश, महाराष्ट्र के राज्यों के निवासियों के साथ की जा रही थी धोखाधड़ी।

♦️ गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न वेब पोर्टलों की सूचना पर एसटीएफ ने की बड़ी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रधानमन्त्री मुद्रा लोन योजना के नाम से देश भर में कई राज्यों के लोगों के साथ उन्हे लोन दिलाने के नाम पर ठगी किये जाने की घटनाओं के दृष्टिगत एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न वेब पोर्टलों का अवलोकन करने पर पाया कि मुद्रा लोन योजना के नाम पर ऑनलाईन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बर वर्तमान में थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं* जिससे यह स्पष्ट हो गया कि थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में रहकर कोई साईबरों ठगों का गिरोह भिन्न-भिन्न मोबाईल नम्बरों से देश भर में कई नागरिकों के साथ साइबर ठगी की घटनाओं को कर रहा है। इस पर मेरे द्वारा अपनी एसटीएफ की टीम को गहनता से जांच करने एवं इस गिरोह को चिन्हित करते हुये ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

images 79010463160529918376

इस जांच के दौरान विभिन्न मोबाईल नम्बरों के डेटा का विश्लेषण किया गया साथ ही प्रकाश में आये कई संदिग्ध बैंक एकाउंटस के लेन देन का विवरण चैक किया गया तो पाया कि इन संदिग्ध बैंक खातों में देशभर के करीब हर राज्य से अलग अलग लोंगो द्वारा प्रतिदिन 25 से 30 हजार रूपये की किस्तों में लाखों रूपये जमा किये जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया प्रकाश में आये संदिग्ध 03बैंक खातों में ही पिछले 02 माह में करीब 1.5 करोड रूपये जमा किये गये और निकाले गये थे।

इन खातों में देशभर के लगभग सभी राज्यों से पैसें जमा किये गये थे विशेषकर भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगना, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र कर्नाटक से ज्यादा धनराशि जमा की जानी पायी गयी।इस सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया दक्षिण भारत के राज्यों में ऑन लाइन ठगी की घटनाओं का सरसरी विश्लेषण किया गया तो सैकड़ो ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनसे मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी की जा रही थी। जिनमें से अभी तक हमें 35 शिकायतें तेलंगना, आन्ध्रा और महाराष्ट्र राज्य में दर्ज पायी गयी हैं इनके अभी और भी घटनायें प्रकाश में आयेंगी। ठगी की इन घटनाओं में सम्बन्धित गिरोह प्रेमनगर देहरादून में रहकर यह गिरोह संचालित कर रहे थे।

images 81180363876788266494

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा आगे बताया कि इस गिरोह के सम्बन्ध में यह जानकारी पुख्ता तो हो गयी थी कि यह गिरोह प्रेमनगर क्षेत्र में रह रहा है परन्तु यह गिरोह कहां से संचालित हो रहा है उसके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही थी क्योंकि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा केवल फर्जी सिम को इस्तेमाल किया जा रहा था और उसमें तकनीक का प्रयोग करके अपने लोकेशन को कहीं दूर दिखाया जा रहा था, इस पर एसटीएफ टीम को एक सटीक कार्ययोजना बनाकर पिछले 15 दिनों से प्रेमनगर क्षेत्र में ही रहकर इस गिरोह के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिये निर्देश दिये गये जिसके परिणाम स्वरूप इस गिरोह के दो सदस्यों को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरप्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी उनके कब्जे से 1,31,100/- रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक बरामद की गयी है।

इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में एसटीएफ द्वारा अभी भी पतारसी की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ में इस गिरोह का सरगना दीपक राज शर्मा पुत्र रामलौट शर्मा निवासी ग्राम विशुनपुर, छोटेपट्टी, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश है जिसकी तलाश की जा रही है।

गिरप्तार किये गये अभियुक्तों के नाम-

1-राहुल चौधरी उर्फ राहुल कनौजिया पुत्र जगत नारायाण निवासी ग्राम करहेटा गोसरपुर, तहसील कादीपुर, थाना दोस्तपुर, जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष हाल निवासी भागीरथी पुरम प्रेमनगर।

2-सिद्धान्त चौहान उर्फ सिद्ध चौहान पुत्र ओमकार निवासी ग्राम जलूलपुर खेडा, जिला बदांयू हाल निवासी लेन नम्बर-1, 13/7 दशहरा मैदान थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून उम्र-22 वर्ष

पूछताछः-

इस गिरोह के मुख्य सदस्य राहुल चौघरी उर्फ राहुल कनौजिया बताया गया कि उसके पास कोई काम धन्धा नहीं था। मैं 12 वी पास हूँ। मैं दीपक राज शर्मा के गांव के बगल के गांव का रहने वाला हूँ वो ही मुझे गांव से देहरादून लाया था। दीपक राज शर्मा यहां देहरादून में पिछले 4-5 सालों से रह रहा है। उसी ने मुझे यह काम बताया था कि कॉल करने लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में यह बताकर कि वह इस योजना कार्यालय का सरकार कर्मचारी है और फिर उन्हें मुद्रा लोन दिलाने में मदद कर सकता है फिर उसके बाद मुद्रा लोन को स्वीकृत होना बताना जिसके लिये सरकार से ज्यादा सब्सीडी पाने के लिये कमीशन और प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में अपने बताये गये बैंक खातों में स्वीकृत कराये गये लोन के मुताबिक 05 से 10 प्रतिशत धनराशि को जमा करा दिया जाता है। जिसके लिये सभी खाते एवं प्रयोग किये जाने वाले मोबाईल नम्बर फर्जी प्रयोग किये जाते हैं। इस पूरे गैंग को दीपक राज शर्मा संचालित कर रहा था उसके दक्षिण भारत के राज्यों के लोगों से मुद्रा लोन योजना के नाम धोखाधड़ी करने के लिये 4-5 लडके आन्ध्र प्रदेश आदि राज्यों के रखे हुये थे। *इसके लिये सभी खाते फर्जी खोले गये थे और फर्जी मोबाइल नम्बर भी इन खातों से जुडे हुये हैं। जैसे ही पैसे जमा होता मैसेज मिलते ही तत्काल एटीएम से पैसों को निकाल दिया जाता था। ठगी के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले सारे सिम कार्डस फर्जी आईडी पे लिये जाते हैं* जिन्हे प्रति सिम 1000/- रूपये में खरीदता है। 3-4 महीने बाद उन *खातों के एटीएम को एवं प्रयोग किये गये मोबाईल सिम को तोडकर फेंक देते हैं। सारे गिरोह का मास्टर माईन्ड दीपक राज शर्मा है ठगी पैसों से ही सुद्धोवाला में एक जमीन खरीदकर उस पर अपना हॉस्टल बना रहा है एवं ठाकुरपुर में नित्या रेडिमेड गार्मेंट नाम से दुकान भी खोल रखी है।* हम लोग प्रत्येक सप्ताह में करीब 5 से 6 लाख की ठगी कर लेते हैं। इस सम्बन्ध में साईबर थाना देहरादून पर धारा-420/467/468/471/201/34 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट का अपराध पंजीकृत किया गया है। इस घटना के अनावरण में पुलिस उपाधीक्षक श्री अंकुश मिश्रा एवं गृह मंत्रालय के आई4सी के सीईयो डॉ राजेश कुमार एवं उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही है।

बरामदगी का विवरण-1,31,100/- रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक

पुलिस टीम का नाम-

1.उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, टीम प्रभारी।
2.उ०नि० नरोत्तम बिष्ट
3.अपर उ०नि० देवेन्द्र भारती
4.हे०कां० देवेन्द्र मंमगाई
5.हे०कां० प्रमोद कुमार
6.हे०का संदेश यादव
7.हे०का० रवि पंत
8.कां० दीपक चन्दोला
9.कांo नितिन कुमार
10.काo कादर खान

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra

केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra

हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: "साईबर ठगों के गिरोह" का एसटीएफ ने किया भण्डाफोड़, newsnetra, देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 7
AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर हेल्थ October 9, 2026
Untitled design 6
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगी लैब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान और नवाचार के लिए किए बड़े ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 5
केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट में आएगी तेजी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Untitled design 2
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
Untitled design 3
देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Untitled design 1
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?