By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में नशा तस्करी पर सख्ती: अपर पुलिस महानिदेशक ने अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में नशा तस्करी पर सख्ती: अपर पुलिस महानिदेशक ने अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड में नशा तस्करी पर सख्ती: अपर पुलिस महानिदेशक ने अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/01/08 at 10:43 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250108 WA0051
SHARE

उत्तराखंड में नशा तस्करी पर सख्ती: अपर पुलिस महानिदेशक ने अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश-Newsnetra

श्री वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय* ने दोनों परिक्षेत्र, समस्त जनपद प्रभारियों एवं सीओ ऑपरेशन्स के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य में नशा तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि ड्रग्स के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनायें। ड्रग्स का उन्मूलन हमारी सवैंधानिक ही नहीं सामाजिक जिम्मेदारी भी है। सभी जनपद प्रभारी एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के साथ समन्वय करते हुए मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही को निरन्तर आगे बढ़ाएं।

img 20250108 wa00501096048082194108033
img 20250108 wa00525143805134894871546



मादक एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान में निम्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये-

1. जनपदों में ड्रग्स पैडलिंग में लिप्त अपराधियों, उनके सहयोगियों एवं माफियाओं के विरूद्ध NDPS Act की धारा 27 एवं 29, आर्थिक अन्वेषण, PIT NDPS तथा गैंगस्टर एक्ट में त्वरित और अधिक प्रभावी कार्यवाही करते हुए इनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति अधिग्रहण करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

2. रिपीट ऑफेन्स वाले अपराधियों को सख्त सजा दिलवाने हेतु उनके विरुद्ध 31 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये।

3. मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त पूर्व अपराधियों का सत्यापन कर उनकी वर्तमान गतिविधियों तथा आय के स्रोत की गहनता से जांच कराने हेतु निर्देशित किया गया।

4. स्वयं सेवी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए नशे के विरुद्ध थानास्तर पर व्यापक जनजागरुकता अभियान संचालित किये जाएं।

अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था* द्वारा राज्य में आगामी *”नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन”* की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। *निर्वाचन को त्रुटिरहित एवं पारदर्शिता से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*

1. पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य में अब तक लगभग 37 लाख कीमत की 7935 लीटर अवैध शराब और लगभग 8.8 करोड़ कीमत के 217 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। साथ ही निरोधात्मक कार्यवाही में बी.एन.एस.एस. की धारा 126/135 के अन्तर्गत अब तक 970 मामलों में 7321 लोगों का चालान कर 1152 ऐसे असामाजिक तत्वों को पाबन्द किया गया है।

2. समस्त जनपद प्रभारी स्वयं अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का शत-प्रतिशत भ्रमण करा कर तदनुरूप कार्ययोजना तैयार कर लें।

3. जनपदों में स्थापित बैरियरों पर प्रभावी चैकिंग करते हुए वीडियो कवरेज की व्यवस्था हेतु सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों का भी प्रयोग किया जाये।

4. साम्प्रदायिक सौहार्द पर विशेष ध्यान रखें। छोटी से छोटी घटना पर सतर्क दृष्टि रखी जाये। अफवाह फैलाने वाले एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाये।

5. आदर्श आचार संहिता में उल्लिखित निर्देशों के अनुरूप लाइसेंसी शस्त्रों के जमा की कार्यवाही प्रचलित रखी जाये।

6. हिस्ट्रीशीटरों पर सतत निगरानी रखते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये।

7. जनपद में उपलब्ध पुलिस बल के अनुरूप समय से फोर्स डिप्लॉयमेन्ट प्लान तैयार कर लिया जाये।

समीक्षा गोष्ठी में श्री ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्री नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस उप महानिरीक्षक पी एंड एम/STF, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, भाजपा ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra

एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ, ट्रॉमा रथ और साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश-Newsnetra

उत्तरकाशी के गौरव रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर बधाइयों का तांता-Newsnetra

बदरीनाथ धाम में बिगड़ी 60 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत, हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया-Newsnetra

यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, अपर पुलिस महानिदेशक ने अभियान की प्रगति की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश, उत्तराखंड में नशा तस्करी पर सख्ती
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1602 1
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, भाजपा ने दी शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Untitled design 23
एम्स ऋषिकेश में विश्व ट्रॉमा सप्ताह का शुभारंभ, ट्रॉमा रथ और साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 12, 2026
Untitled design 22
उत्तरकाशी के गौरव रविकांत सेमवाल को CO रामनगर बनने पर बधाइयों का तांता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 21
बदरीनाथ धाम में बिगड़ी 60 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत, हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 12, 2026
Untitled design 20
यूजेवीएनएल की 136वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले, 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना की डीपीआर मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 24
7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट पर फहराया उत्तराखंड का ध्वज, पर्वतारोहण दल का सीएम धामी ने किया स्वागत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश राजनीती October 12, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?