By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी
उत्तराखंडताज़ा खबरयूथ

दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी

News Netra Admin
Last updated: 2024/02/02 at 7:01 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240203 WA0000
SHARE
  • मत्स्य विभाग/मनरेगा युगपतिकरण में 03 लाख की धनराशि से कराया आदर्श तालाब निर्माण कार्य …
  • जनपद का प्रथम मोबाइल फिश आउटलेट स्थापना हेतु सुभाष को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता…
  • जिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लेकर विकसित किया मत्स्य कलस्टर, बने रोल मॉडल…
  • आत्मा योजनान्तर्गत सुभाष रावत किसान श्री से सम्मानित…
img 20240203 wa00021363095072165801425

“दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी।”

कोरोना महामारी किसी के लिए काल बनकर आई तो किसी का रोजगार छीन ले गई। ऐसे ही टिहरी जिले के स्यांसु गांव में रहने वाले सुभाष रावत के साथ हुआ, जो कोविड के दौरान अपनी नौकरी खो बैठे। सुभाष अपनी बिगड़ती आर्थिक स्थिति देख अन्य विकल्प तलाशने लगे। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लिया और मत्स्य कलस्टर विकसित करने हेतु एक्वाफर्मिंग स्थान की तलाश की तथा बेरोजगार या आंशिक रूप से नियोजित युवाओं को प्रेरित कर इस उद्यम में शामिल कर जमीन पट्टे पर ली।

Contents
“दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी।”मत्स्य विभाग/मनरेगा युगपतिकरण में 03 लाख की धनराशि से कराया आदर्श तालाब निर्माण कार्यजनपद का प्रथम मोबाइल फिश आउटलेट स्थापना हेतु सुभाष को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायताजिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लेकर विकसित किया मत्स्य कलस्टर, बने रोल मॉडलआत्मा योजनान्तर्गत सुभाष रावत किसान श्री से सम्मानित।
img 20240203 wa00018221545325381817568

मत्स्य विभाग/मनरेगा युगपतिकरण में 03 लाख की धनराशि से कराया आदर्श तालाब निर्माण कार्य

सुभाष ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजनान्तर्गत मनरेगा युगपतिकरण में 03 लाख की धनराशि से आदर्श तालाब निर्माण करवाया, जिसमें मत्स्य विभाग द्वारा 01 लाख 30 हजार तालाब निर्माण हेतु तथा 20 हजार निवेश हेतु अनुदान दिया। साथ ही मनरेगा द्वारा श्रमांश हेतु 78 हजार व 52 हजार की सामग्री उपलब्ध कराई गई, जबकि 20 हजार सुभाष ने व्यय किया।

img 20240203 wa00047434449131346800069

जनपद का प्रथम मोबाइल फिश आउटलेट स्थापना हेतु सुभाष को मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता

वित्तीय वर्ष 2021-22 में मत्स्य विभाग ने मत्स्य उत्पादों को बढ़ावा देने तथा जागरूकता हेतु जिला योजना के अन्तर्गत एक मोबाइल फिश आउटलेट की स्थापना की तथा इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे गये। सुभाष ने मौके का फायदा उठाते हुए आवेदन किया और समिति ने उनके आवेदन का सर्वोच्च पाया। सुभाष को मोबाइल फिश आउटलेट की स्थापना हेतु 10 लाख की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में दी गई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240203 wa00035101655304921076063

सुभाष रावत का तालाब : ऋषिकेश-चम्बा-उत्तरकाशी मार्ग पर स्थित है और क्षेत्र में ताजा मछली की अत्यधिक मांग के चलते विपणन की कोई समस्या नही है। सुभाष अपने मोबाइल आउटलेट के माध्यम से मछली से बनाये गये विभिन्न व्यंजन भी बेच रहे हैं। उनके द्वारा भारतीय मेजर कार्प् और विदेशी कापर के साथ पंगास मछली का सफलतापूर्वक उत्पादन किया जा रहा हैं।

  • देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
  • ‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

उनके द्वारा वैज्ञानिक मत्स्य पालन कर कुल मछली बायोमास का प्रतिदिन 2-3 प्रतिशत की दर से फीड/मत्स्य आहार मछलियों को दिया जाता है। साथ ही बीमारी और वृद्धि की निगरानी के लिए नियमित रूप से सैम्पलिंग की जा रही है। उनके तालाब और पूरे क्लस्टर में वर्तमान स्टॉक क्रमशः 5 क्विंटल और 40 क्विंटल होने का अनुमान है। मत्स्य पालन और मोबाइल आउटलेट से उनकी आय लगभग 7.5 लाख है जबकि शुद्ध लाभ लगभग 2.2 लाख है। मत्स्य पालन से मिल रहे बेहतर लाभ के चलते वह अधिक संख्या में मत्स्य तालाब विकसित करने की योजना बना रहे हैं।

img 20240203 wa00006421519905857555595

जिला उद्योग केन्द्र टिहरी में नामांकन कर उद्यमशीलता विकास का प्रशिक्षण लेकर विकसित किया मत्स्य कलस्टर, बने रोल मॉडल

सुभाष रावत अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में एक आदर्श के रूप में उभर कर सामने आए है तथा उन्होंने ग्रामीणों को मछली किसान बनने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके निरंतर प्रयासों के कारण वर्तमान में 8 परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए साइट पर 8 तालाब उपलब्ध हैं। क्षेत्र में मत्स्य पालन कार्यों से प्रभावित हो कर ग्राम स्यांसू के एक महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा एक बायोफलाक टैंक का निर्माण भी किया गया है। जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि सुभाष रावत एक सफल मत्स्य उद्यमी है और क्षेत्रांतर्गत एक मॉडल की भूमिका निभा रहे है।

img 20240203 wa00051402414810549906656

आत्मा योजनान्तर्गत सुभाष रावत किसान श्री से सम्मानित।

वर्ष 2023-24 में सुभाष रावत के प्रयासों एवं सफलतापूर्वक मत्स्य पालन के दृष्टिगत उन्हें आत्मा योजनान्तर्गत किसान श्री सम्मान हेतु चयनित किया गया है। सुभाष रावत को मत्स्य पालन दिवस 10 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम द्वारा सम्मानित किया गया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra

‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra

देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, Subhash Rawat changed his life by government schemes, दृढ़ संकल्प और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर सुभाष रावत ने बदल डाली अपनी जिंदगी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 39
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, कम मतदान वाले बूथों पर 75% से अधिक वोटिंग का लक्ष्य-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 38
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस का आंदोलन तेज, दुष्यंत गौतम को वापस बुलाने की उठी मांग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 37
‘हमारे मामा टीटी हैं’ कहकर यात्रियों से ठगी, GRP ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 14, 2026
Untitled design 36
अंकिता भंडारी के माता-पिता को अब तक न्याय नहीं मिलने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
Untitled design 35
देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज और देवभूमि यूनिवर्सिटी के मेस सील, जांच में मिलीं गंभीर खामियां-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर हेल्थ October 14, 2026
Untitled design 34
गैरसैंण विधानसभा सत्र 27 अक्टूबर से, दो दिन चलेगी कार्यवाही; 31 विधायकों ने भेजे 426 सवाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 14, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?