By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: यूकेएसएसएससी परीक्षा से पहले पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी, शैक्षिक प्रमाणपत्र से लेकर जाति व स्थायी निवास तक सब कुछ निकला फर्जी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > यूकेएसएसएससी परीक्षा से पहले पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी, शैक्षिक प्रमाणपत्र से लेकर जाति व स्थायी निवास तक सब कुछ निकला फर्जी-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

यूकेएसएसएससी परीक्षा से पहले पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी, शैक्षिक प्रमाणपत्र से लेकर जाति व स्थायी निवास तक सब कुछ निकला फर्जी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/05 at 5:26 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
esaesapa ajaya saha 982e6082697bca0de9b730df9441d9c9
SHARE

यूकेएसएसएससी परीक्षा से पहले पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी, शैक्षिक प्रमाणपत्र से लेकर जाति व स्थायी निवास तक सब कुछ निकला फर्जी-Newsnetra

यूकेएसएसएससी की एक और परीक्षा से पहले संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ में आया। संदिग्ध अभ्यर्थी ने सहकारी निरीक्षक भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेज और जानकारियों से तीन आवेदन किए हैं। आरोपी ने शैक्षिक प्रमाणपत्र से लेकर जाति और स्थायी प्रमाणपत्र भी फर्जी लगाए। तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया और सेवायोजन विभाग की इंप्लाई आईडी भी फर्जी दर्ज की। गोपनीय जांच कराने के बाद गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार नाम के अभ्यर्थी के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सुरेंद्र ने चालाकी से तीन फॉर्म भरे। हर हद तक फर्जीवाड़ा किया मगर इस चालाकी में वह एक भूल भी कर गया। वह अपने पैंतरों में इस कदर उलझ गया कि अब उत्तराखंड यूए नहीं बल्कि यूके हो गया है। जी हां, यह तथ्य सामने आया है सेवायोजन की ओर से दी जाने वाली इम्प्लाई आईडी में। उसने आईडी की शुरुआत यूए से की। जबकि, आईडी की शुरुआत यूके यानी उत्तराखंड के नाम से शुरू होती है। इसमें 16 अंक होते हैं मगर उसने यूए के आगे सिर्फ 13 ही अंक लिखे। इसी तरह उसने ऐसे कई फर्जीवाड़े किए जिसमें उसकी हर चालाकी पकड़ में आ गई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उसने अपने पिता को एक बार सालीक, दूसरी बार शालीक तो तीसरी बार सलीक लिखा। फर्जी स्थायी प्रमाणपत्र बनवाया तो उस पर देहरादून का पता भी दर्शा दिया। जांच में सुरेंद्र कुमार के फर्जीवाड़े की एक-एक कर परतें खुली हैं। उसने अंग्रेजी में अपने पिता के नाम की स्पेलिंग को तीनों फॉर्म में अलग-अलग लिखा। ताकि, फॉर्म कंप्यूटर में स्वीकार हो जाए। उसने देहरादून के पते का एक स्थायी प्रमाणपत्र बनाया। इसके आधार पर ओबीसी का प्रमाणपत्र भी बनाया। इस पर यूके के साथ आगे 17 अंक लिखे गए हैं। जबकि, इसके प्रमाणपत्र संख्या में 16 अंक होते हैं। इसी तरह उसने जन्मतिथियों को भी अलग-अलग दर्शाने के लिए कई-कई बार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और फिर ग्रेजुएट दर्शाया है।

अजब : 22 साल बाद मिला स्थायी प्रमाणपत्र

सुरेंद्र ने खुद को देहरादून के बालावाला निवासी बताते हुए एक स्थायी प्रमाणपत्र फॉर्म में लगाया है। इसमें उसने दर्शाया कि स्थायी प्रमाणपत्र के लिए उसने आवेदन 2001 में किया था। जबकि, यह जारी वर्ष 2023 में किया गया। यहीं वह एक और अजब खेल कर गया। प्रमाणपत्र पर शासनादेश की संख्या तो गलत लिखी ही साथ ही साथ नीचे एसडीएम के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। इस तरह उसका यह फर्जीवाड़ा भी पकड़ लिया। एक पता उसने हापुड़ जिले का भी दर्शाया। एक ही अभ्यर्थी कभी देहरादून तो कभी गाजियाबाद तो एक बार हापुड़ का।

 

गजब : तीन साल में तीन विश्वविद्यालयों से स्नातक

आरोपी ने अपनी जन्मतिथि को अलग-अलग दर्शाने के लिए हाईस्कूल की परीक्षा को तीन बार देना दर्शाया। इसमें उसने एक बार 1995 और दूसरी बार 1988 जन्मतिथि दर्शायी। इसी तरह कई शिक्षण संस्थानों से इंटरमीडिएट होना भी दर्शाया। गजब तो तब हुआ जब उसने वर्ष 2010 से 2013 तक के ग्रेजुएशन के दस्तावेज प्रस्तुत किए। ये तीनों ग्रेजुएशन एक ही अवधि में तीन अलग-अलग विश्वविद्यालयों से करना दर्शाया। जबकि, ऐसा असंभव है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra

उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-Newsnetra

लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव-2026 का भव्य समापन, 60 देशों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 30 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, यूकेएसएसएससी परीक्षा से पहले पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी, शैक्षिक प्रमाणपत्र से लेकर जाति व स्थायी निवास तक सब कुछ निकला फर्जी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 2 1
उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 1 1
उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 4
लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव-2026 का भव्य समापन, 60 देशों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 30, 2026
Aaj ka Rashifal 30 October 2026
Aaj ka Rashifal 30 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 10 3
उत्तराखंड में 1818 पदों पर होगी भर्ती, पुलिस से लेकर वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ शिक्षा October 29, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?