By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: नगरासू गुरुद्वारे में सात निहंगों के छत पर चढ़ने से बढ़ा तनाव, बंधक विवाद के बीच सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > नगरासू गुरुद्वारे में सात निहंगों के छत पर चढ़ने से बढ़ा तनाव, बंधक विवाद के बीच सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

नगरासू गुरुद्वारे में सात निहंगों के छत पर चढ़ने से बढ़ा तनाव, बंधक विवाद के बीच सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/22 at 8:34 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
nagrasu gurudwara 643a782b20a669f81c02fd3821c78211
SHARE

नगरासू गुरुद्वारे में सात निहंगों के छत पर चढ़ने से बढ़ा तनाव, बंधक विवाद के बीच सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा-Newsnetra

शनिवार सुबह तक नगरासू गुरुद्वारे में सब कुछ सामान्य था। हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए निहंग तीर्थयात्रियों की तरह गुरुद्वारे में रह रहे थे और सेवा कार्यों में भी हिस्सा ले रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि शाम होते-होते हालात पूरी तरह बदल जाएंगे। अचानक सात निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल है। रविवार दोपहर तक भी लोग घटनाक्रम को लेकर चर्चा करते रहे। गुरुद्वारे के आसपास पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बनी रही। लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि जिन लोगों को श्रद्धालु और सेवादार समझा जा रहा था वे अचानक टकराव की स्थिति में आ गए।

nagrasu gurudwara e850f7da28cc627b8f58954e85a60999 Screenshot 2026 06 22 203125

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

गुरुद्वारे के समीप रहने वाली रजनी देवी बताती हैं कि वर्ष 2007-08 में भी यहां एक विवाद हुआ था लेकिन तब हालात इतने तनावपूर्ण नहीं बने थे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक बाबा बेहंत सिंह ने बताया कि निहंग अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो लोगों को बंधक बनाया गया था। इनमें से एक को शनिवार देर रात छोड़ दिया गया, जबकि एक सेवादार अभी भी उनके कब्जे में होने की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि कई दौर की वार्ता के बावजूद समाधान नहीं निकल पाया। घटना का असर गुरुद्वारे की नियमित व्यवस्थाओं पर भी पड़ा है। सामान्य दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां लंगर प्रसाद ग्रहण करते हैं। तनाव के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई और तैयार भोजन भी उपयोग में नहीं आ सका। मामले का सबसे चिंताजनक पहलू गुरुद्वारे की छत पर जमा किए गए ईंट-पत्थर और नुकीली वस्तुएं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी ने भी छत पर ऐसे सामान होने की पुष्टि की है।

इसे देखते हुए पुलिस, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा ने कहा कि नगरासू में इस तरह की घटना पहली बा देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि हालात बिगड़ने से स्थानीय लोगों में चिंता और तनाव बढ़ा है। लोगों क उम्मीद है कि प्रशासन जल्द समाधान निकालकर क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करेगा।

चमोली – अल्मोड़ा सीमा पर चौकसी: गैरसैंण
सुरक्षा के तहत चमोली और अल्मोड़ा जनपद की सीमा पाडुंवाखाल, नागचूलाखाल व माईथान क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। कोतवाल मनोज सिरौला ने बताया की चमोली अल्मोड़ जिलों की सीमा क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से विशेष अभियान के तहत एसडीएम अबरार अहमद, तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे की टीम हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यहां पर आईटीबीपी की एक प्लाटून और गैरसैंण कोतवाली पुलिस के तीन एसआई, दो हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल और एक इंस्पेक्टर तैनात हैं। 

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी मिलेगा 75% अनुदान, गाय-भैंस पालन योजना की SOP का इंतजार-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने 9 नगर निकायों को दी देवभूमि रजत जयंती पार्कों की सौगात, 36 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra

बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट-Newsnetra

संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, मामा ने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर भांजे को उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देहरादून अर्श केस में बड़ा खुलासा, CCTV ने खोला 15 वर्षीय अर्श की मौत का राज, भगदड़ के दौरान दोस्त की कार के नीचे आया 15 साल का किशोर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 26 1
उत्तराखंड में सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी मिलेगा 75% अनुदान, गाय-भैंस पालन योजना की SOP का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 10, 2026
feature image 25 1
मुख्यमंत्री धामी ने 9 नगर निकायों को दी देवभूमि रजत जयंती पार्कों की सौगात, 36 करोड़ की 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 10, 2026
feature image 24 1
बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 10, 2026
feature image 23 2
संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह, मामा ने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर भांजे को उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 10, 2026
feature image 22 2
देहरादून अर्श केस में बड़ा खुलासा, CCTV ने खोला 15 वर्षीय अर्श की मौत का राज, भगदड़ के दौरान दोस्त की कार के नीचे आया 15 साल का किशोर-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर November 10, 2026
feature image 21 1
भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरण कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 10, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?