विश्व धरोहर फतेहपुर सीकरी में ‘लपकों’ का आतंक, पार्किंग से ही शुरू हो रही जबरन वसूली और बदसलूकी-Newsnetra
फतेहपुर सीकरी, जो कि एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, वहां इन दिनों अवैध लपकों का आतंक चरम पर है। ये लपके पार्किंग के बाहर ही पर्यटकों की गाड़ियों को रोककर जबरन गाइडिंग के नाम पर पैसे वसूलते हैं और उन्हें गुमराह करते हैं।
लोकल लेवल गाइड एसोसिएशन के अनुसार, ये अवैध लोग न केवल पर्यटकों को परेशान कर रहे हैं बल्कि लाइसेंसधारी गाइडों के साथ भी अभद्र व्यवहार, मारपीट और धमकी जैसी घटनाएं कर रहे हैं।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक लपके द्वारा पर्यटकों के साथ बदसलूकी की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी खुलेआम सक्रिय हैं। इनमें एक प्रमुख नाम अंसार का सामने आया है, जो कथित रूप से जिला बदर घोषित है और उस पर गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं। इसके बावजूद वह खुलेआम क्षेत्र में घूमकर गुंडागर्दी, गैरकानूनी गतिविधियां और लपकागिरी कर रहा है।
गाइड एसोसिएशन का आरोप है कि स्थानीय दबाव के कारण ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे उनका हौसला और बढ़ता जा रहा है।





