By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: चुनाव करीब आते ही सीमांत जिलों की याद आई भाजपा सरकार को, कैबिनेट बैठक से पहले साढ़े नौ साल का हिसाब दे सरकार: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > चुनाव करीब आते ही सीमांत जिलों की याद आई भाजपा सरकार को, कैबिनेट बैठक से पहले साढ़े नौ साल का हिसाब दे सरकार: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

चुनाव करीब आते ही सीमांत जिलों की याद आई भाजपा सरकार को, कैबिनेट बैठक से पहले साढ़े नौ साल का हिसाब दे सरकार: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/09/28 at 9:18 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
Screenshot 2026 09 28 211712
SHARE

चुनाव करीब आते ही सीमांत जिलों की याद आई भाजपा सरकार को, कैबिनेट बैठक से पहले साढ़े नौ साल का हिसाब दे सरकार: गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा सरकार द्वारा सीमांत जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीमांत जिले किसी भी सरकार के लिए केवल चुनावी दौरे और फोटो-ऑप का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, पलायन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा आज 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमांत क्षेत्रों में कैबिनेट बैठक आयोजित करने की बात कर रही है, पर जिस वक्त इन सीमांत पहाड़ी क्षेत्रों में प्रसुताओं को बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में दांडी कंडियों में किलोमीटरो चढ़ाई चढ़कर गांव वासियों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया जाता रहा तब सरकार कहां थी?
जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण उनके मुंह का निवाला बनते रहे तब सरकार कहां थी?
गाँव भुतहा होते रहे, रोजगार सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य के अभाव में बड़ी पैमाने पर पलायन होता रहा तब सरकार कहां थी?

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक सीमांत जिले में करने से सीमांत मजबूत नहीं होता। सीमांत तब मजबूत होगा, जब वहां का युवा रोजगार के लिए पलायन न करे, मरीज को इलाज के लिए जिला मुख्यालय न भागना पड़े और गांव सड़क, संचार तथा दूसरी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े हों।

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सरकार यदि वास्तव में सीमांत क्षेत्रों को लेकर गंभीर है तो कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करे कि

– पिछले वर्षों में सीमांत क्षेत्रों के लिए की गई कैबिनेट घोषणाओं में से कितनी घोषणाएं धरातल पर उतरीं?
– सीमांत गांवों में पलायन रोकने और स्थानीय रोजगार पैदा करने के लिए सरकार ने क्या ठोस परिणाम हासिल किए?
– कितने सीमांत गांवों में आज भी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है?
– सीमांत क्षेत्रों में युवाओं को रोकने के लिए घोषित योजनाओं में कितने युवाओं को वास्तविक रोजगार या आजीविका मिली?
– सरकार सीमांत क्षेत्रों के लिए होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की समयबद्ध कार्ययोजना और प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी या नहीं?

उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 में राज्य सरकार और आईटीबीपी के बीच ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ के तहत पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमांत गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए समझौता हुआ था। अब सरकार को यह भी बताना चाहिए कि उस अभियान की वर्तमान स्थिति क्या है और कितने गांवों तक वास्तविक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंची हैं।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि सीमांत गांवों को मजबूत करना केवल चुनावी आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता है। यदि सीमांत गांवों में रहने वाला व्यक्ति सड़क, अस्पताल, स्कूल, रोजगार और संचार के अभाव में पलायन करने को मजबूर होता है, तो सरकार को इस मूल समस्या का समाधान करना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को कैबिनेट बैठक के लिए सीमांत जिले में जाने से पहले वहां के लोगों के बीच जन-सुनवाई करनी चाहिए और बैठक के बाद हर जिले के लिए तय समयसीमा के साथ एक्शन रिपोर्ट जारी करनी चाहिए। सीमांत के लोग घोषणाएं नहीं, परिणाम चाहते हैं।

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सीमांत जिलों में होने वाली कैबिनेट बैठक जनहित के लिए है या 2027 के चुनाव की तैयारी का हिस्सा है।

उन्होंने तीखे अंदाज में कहा
की चुनाव आते ही सीमांत याद आ गया, लेकिन सीमांत के लोग पूछ रहे हैं साढ़े नौ साल कहां थे?

गरिमा मेहरा दसौनी
मुख्य प्रवक्ता, उत्तराखंड कांग्रेस

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra

उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

teacher uttarakhand dehradun b0cac7542f5b7b28ae9192542e035658
उत्तराखंड में 20 हजार शिक्षकों की नौकरी पर संकट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी जरूरी; विशेष टीईटी पर शासन कर रहा मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 6, 2026
images 2
उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का ₹5,900 करोड़ दावा खारिज; आयोग ने सिर्फ ₹389 करोड़ मंजूर किए-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026
Aaj ka Rashifal 6 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?