By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने लाभार्थी सम्मान समारोह में 43 योजना लाभार्थियों को सम्मानित किया।-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने लाभार्थी सम्मान समारोह में 43 योजना लाभार्थियों को सम्मानित किया।-Newsnetra
उत्तराखंडराजनीतीराजनीती अखाड़ा

मुख्यमंत्री धामी ने लाभार्थी सम्मान समारोह में 43 योजना लाभार्थियों को सम्मानित किया।-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/10 at 5:41 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20240310 WA0019
SHARE
  • मुख्यमंत्री ने लाभार्थी सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े हुए 43 लाभार्थियों को किया सम्मानित
  • कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप के पास पुल बनाने की भी घोषणा


कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43 लाभार्थियों को लाभार्थी चेक वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रही है तथा इसके छोर के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमारे नागरिक अनेक तरह से लाभान्वित हुए हैं और पिछले 10 वर्षों में भारत का ऐसा कोई भी नागरिक नहीं होगा जो किसी न किसी योजना से लाभान्वित ना हुआ हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगभग 4 करोड़ लोगों को आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है। 80 करोड़ से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 10 करोड़ से अधिक उज्जवला गैस कनेक्शन दिए हैं।

images 22376351245381393162

इंद्रधनुष योजना के अंतर्गत सभी बच्चों का लगातार टीकाकरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 370 हटाने से लेकर सेना के आधुनिकीकरण, सीमाओं की सुरक्षा, हथियार निर्यातकों के रूप में पहचान बनाते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सबका साथ, सबका विकास तथा एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान को साकार किया है। प्रधानमंत्री के ही प्रयासों से आज हमारे प्रवासी नागरिक भी गर्व महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस देवभूमि और वीर भूमि के सपूतों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व ने अर्पित किया है। कहा कि बाबा सिद्धबली की कृपा से हम प्रदेश के लिए आगे भी बेहतर काम करते रहेंगे तथा अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में आपदा के दौरान हमने बाढ़ सुरक्षा कार्य और सड़क, विद्युत, पेयजल से संबंधित कनेक्टिविटी को बाहर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए।

images 35172901839739781659

हमारी जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) दुगनी हो, हम आदर्श राज्य के रूप में विकसित हों, इसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। समान नागरिक संहिता का लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा और आने वाले समय में अन्य राज्य भी इसका लाभ लेंगे। सख्त नकल विरोधी कानून लाकर हमने युवाओं का योग्यता आधार पर चयन सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी तरह का धर्मांतरण ना हो पाए इसके लिए हमने सख्त कानून का प्रावधान किया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240310 wa00204943874914841087235

संसाधनों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध हमने सख्त कार्रवाई करते हुए दंगा निरोधक कानून बनाया है। जिसके अंतर्गत संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाले से ही उसकी वसूली की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप के पास पुल निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज वर्चुअल माध्यम से समस्त जनपदों के विकास कार्यों से संबंधित 17 विभागों की कुल 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

इसमें जनपद पौड़ी गढ़वाल से संबंधित 828 करोड़ की योजनाएं भी शामिल हैं। रोड शो में मुख्यमंत्री का काफिला कोटद्वार में महाराज वेडिंग पॉइंट से बद्रीनाथ मार्ग पर झंडा चैक तक होते हुए नगर निगम से समीप मोंटेसरी स्कूल पहुंचा। और इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके स्वागत और अभिनंदन में विशाल जैन समुदाय उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर मत्स्य, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, उद्यान, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना, जलागम, डेयरी, पशुपालन, निर्वाचन, सहकारिता, समाज कल्याण, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

img 20240310 wa00191940014747530707437

इस दौरान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से ही कोविड काल जैसी विकट परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हुए और न केवल भारत की जनता को टीकाकरण और राशन उपलब्ध करवाया बल्कि विदेश तक भी कोविड वैक्सीन पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आज सभी बहनों के घर गैस चूल्हा है और अब धुएं की बीमारी से महिलाएं मुक्त रहेगी। उन्होंने कहा देश- प्रदेश के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा उसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत रहेगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान लौट आया है। उन्होंने सबको साथ लेते हुए देश के लिए जो काम किया है उसे हमारा देश चहुंमुखी विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विधायक कोटद्वार ऋतु खंडूरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कोटद्वार में आई आपदा के दौरान त्वरित गति से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य संपन्न करवाए। प्रदेश की वर्तमान सरकार महिला और बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वतंत्रता के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन दिलीप सिंह रावत व विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चैहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित था।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

राजकीय महाविद्यालय कमांद में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित-Newsnetra

देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, दिव्यांगजनों को बताया मताधिकार का महत्व-Newsnetra

नैनीताल: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन-Newsnetra

देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 10 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: The Chief Minister honored 43 scheme beneficiaries at a felicitation ceremony
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 11
राजकीय महाविद्यालय कमांद में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 10, 2026
Untitled design 1 3
देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, दिव्यांगजनों को बताया मताधिकार का महत्व-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती शिक्षा सामाजिक October 10, 2026
Untitled design 1 2
नैनीताल: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 1 1
देहरादून के सरस फूड फेस्टिवल में छाया मोरी का पहाड़ी स्वाद, महिलाओं की सेब चटनी बनी आकर्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 10, 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026
Aaj ka Rashifal 10 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 10, 2026
Untitled design 7
AIIMS किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, पांच आरोपियों की जमानत याचिका खारिज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर हेल्थ October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?