By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड के इन सरकारी कर्मचारियों को मिला ओल्ड पेंशन का तोहफा, आदेश देखिए
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड के इन सरकारी कर्मचारियों को मिला ओल्ड पेंशन का तोहफा, आदेश देखिए
उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन सरकारी कर्मचारियों को मिला ओल्ड पेंशन का तोहफा, आदेश देखिए

News Netra
Last updated: 2023/11/08 at 4:59 AM
News Netra
Share
7 Min Read
1687838293815
SHARE

Dehradun : देहरादून से संवाददाता रितिका पयाल राणा/- उत्तराखण्ड राज्य में वेतन एवं पेंशन की समता (Parity) भारत सरकार से होने के दृष्टिगत् वित्त मंत्रालय (Department of Economic Affairs) भारत सरकार की अधिसूचना संख्या-5/7/2003 – ECB& PR, दिनांक – 22 दिसम्बर, 2003 के क्रम में वित्त (सामान्य नियम – वेतन आयोग ) अनुभाग-7, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या-21/xxvii(7) अं०पे0यो0 / 2005, दिनांक – 25 अक्टूबर, 2005 के द्वारा राज्य में दिनांक-01 अक्टूबर, 2005 से नई पेंशन योजना (एन०पी०एस० ) लागू है। इसी क्रम में कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार के कार्यालय ज्ञापन संख्या – 57 / 05/2021 – P&PW (B), दिनांक- 03 मार्च, 2023 में उल्लिखित व्यवस्था को उत्तराखण्ड राज्य में भी समग्र रूप से (in toto) लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है।
कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार के कार्यालय ज्ञापन संख्या – 57/05/2021-P&PW (B), दिनांक – 03 मार्च, 2023 के द्वारा “ऐसे सभी मामलों में जहाँ केन्द्र सरकार के सिविल कर्मचारी को उस पद या रिक्ति के सापेक्ष नियुक्त किया गया है, जिसे भर्ती / नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की अधिसूचना की तारीख अर्थात दिनांक – 22 दिसम्बर, 2003 से पूर्व, विज्ञापित/अधिसूचित किया गया था और दिनांक – 01 जनवरी, 2004 को या उसके पश्चात् सेवा में कार्यभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अन्तर्गत कवर किया गया है, केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमावली, 1972 ( अब 2021) के अधीन कवर किये जाने के लिए एक बार का विकल्प दिया जाए। इस विकल्प का प्रयोग सम्बन्धित सरकारी सेवक दिनांक – 31 अगस्त, 2023 तक कर सकते है”।
भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यालय ज्ञापन संख्या – 57/05/2021 – P&PW (B), दिनांक- 03 मार्च, 2023″ में उल्लिखित व्यवस्था के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे मामलों में, जहाँ राज्य सरकार के सिविल कर्मचारी को उस पद या रिक्ति के सापेक्ष नियुक्त किया गया है, जिसे भर्ती / नियुक्ति के लिए नवीन पेंशन योजना की दिनांक – 01 अक्टूबर, 2005 से पूर्व विज्ञापित / अधिसूचित किया गया है और दिनांक – 01 अक्टूबर, 2005 या उसके पश्चात् सेवा में कार्यभार ग्रहण करने पर नवीन पेंशन योजना के अन्तर्गत आच्छादित किया गया है। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्ति लाभ नियमावली, 1961, नई पारिवारिक पेंशन योजना, 1965, उत्तराखण्ड सेवानिवृत्तिक लाभ अधिनियम, 2018 एवं उत्तराखण्ड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण अधिनियम, 2022 के अधीन आच्छादित किये जाने के लिए एक बार का विकल्प दिया जाए। इस विकल्प का प्रयोग सम्बन्धित सरकारी सेवक दिनांक- 15 फरवरी, प्राधिकारी / विभागाध्यक्ष को प्रस्तुत कर सकते है”।
ऐसे सभी सरकारी कर्मचारी जो उपरोक्त प्रस्तर -03 के अनुसार विकल्प का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, परन्तु निर्धारित तिथि तक इस विकल्प का प्रयोग नही करते है, वे नवीन पेंशन योजना द्वारा आच्छादित रहेंगे ।
एक बार प्रयोग किया गया विकल्प, अंतिम होगा
सरकारी कर्मचारी द्वारा विकल्प का प्रयोग करने के आधार पर उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्ति लाभ नियमावली, 1961, नई पारिवारिक पेंशन योजना, 1965, उत्तर प्रदेश रिटायरमेन्ट बेनिफिट्स (उत्तरांचल) संशोधन रूल्स, 2005, उत्तराखण्ड सेवानिवृत्तिक लाभ अधिनियम, 2018 एवं उत्तराखण्ड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण अधिनियम, 2022 के अधीन आच्छादित करने से सम्बन्धित मामले को इस निर्देश के अनुसार उस पद, जिसके लिए ऐसे विकल्प का प्रयोग किया गया है, के नियुक्ति प्राधिकारी के समक्ष विचारार्थ रखा जायेगा। यदि सरकारी कर्मचारी, उक्त के अनुरूप कवर किये जाने के लिए शर्तो को पूरा करता है, तो इन निर्देशों के अनुसार, इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश निर्गत किये जायेंगे। फलस्वरूप, ऐसे सरकारी सेवकों का एन०पी०एस० खाता आदेश निर्गत किये जाने की तिथि से बंद कर दिया जायेगा ।
ऐसे सरकारी कर्मचारी जो उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्ति लाभ नियमावली, 1961, नई पारिवारिक पेंशन योजना, 1965, उत्तर प्रदेश रिटायरमेन्ट बेनिफिट्स (उत्तरांचल) संशोधन रूल्स, 2005, उत्तराखण्ड सेवानिवृत्तिक लाभ अधिनियम, 2018 एवं उत्तराखण्ड पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा तथा विधिमान्यकरण अधिनियम, 2022 के अधीन पेंशन योजना में अंतरण करने के विकल्प का प्रयोग करते हैं, उन्हें सामान्य भविष्य निधि ( जी०पी०एफ०) की सदस्यता लेनी होगी ।
(i) खातों में कर्मचारियों के अशंदान का समायोजनः

नई पेंशन योजना के अन्तर्गत कर्मचारी एवं राज्य सरकार के अशंदान से निर्मित पेंशन फंड की कुल धनराशि में से कर्मचारी अशंदान को सम्बन्धित कर्मचारी के सामान्य भविष्य निधि ( जी०पी०एफ०) खाते में जमा किया जायेगा । इस धनराशि पर आज की तारीख तक के ब्याज को अनुज्ञात करते हुए खाते का पुर्ननिर्धारण किया जायेगा ।

(ii) राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अन्तर्गत खातों में सरकारी अशंदान का समायोजन :

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इसी प्रकार नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी एवं राज्य सरकार के अशंदान से निर्मित पेंशन फंड की कुल धनराशि में से सरकारी अशंदान को राज्य सरकार के खाते में जमा किया जायेगा ।

(iii) नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी एवं राज्य सरकार के अशंदान से निर्मित पेंशन फंड को निवेश करने पर जो भी वर्धित मूल्य (increased value of subscription on account of appreciation on investments) प्राप्त हो, उसे राज्य सरकार के खाते में जमा किया जायेगा ।

8. उक्त व्यवस्था की लेखांकन प्रक्रिया (accounting procedure) निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी द्वारा महालेखाकार (A&E) उत्तराखण्ड के परामर्श से उचित समय पर वर्णित की जायेगी ।

9. राज्य के समस्त राजकीय विभागों से अनुरोध है कि इन आदेशों का अनिवार्य रूप से व्यापक प्रचार करते हुए उक्त कार्यालय ज्ञापन दिनांक- 03 मार्च, 2023 के समस्त प्राविधानों को अपने-अपने सरकारी विभाग में यथावत लागू करें। उक्त व्यवस्था के अन्तर्गत सम्बन्धित राजकीय विभाग द्वारा “case to case basis ” पर परीक्षण करते हुए विभागवार निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी को उपलब्ध कराया जायेगा। तदोपरान्त निदेशालय कोषागार द्वारा प्रति परीक्षण कर सम्बन्धित प्रशासकीय विभाग के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत कर सम्बन्धित कार्मिक के विकल्प के आधार पर निर्णय लेते हुए आदेश निर्गत किये जायेंगे।

1699417832066 1699417880030 1699417875432

logofinal
News Netra

You Might Also Like

उत्तराखंड में 24 साल बाद बदली कर्मचारी आचरण नियमावली, जानिए नए नियम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 24 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra

दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra

देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Dehradun News, Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 26
उत्तराखंड में 24 साल बाद बदली कर्मचारी आचरण नियमावली, जानिए नए नियम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 24, 2026
img 0667
Aaj ka Rashifal 24 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 24, 2026
feature image 29
अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल, उर्मिला सनावर ने की नार्को टेस्ट की मांग-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 23, 2026
feature image 28
दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की सीएम धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 23, 2026
feature image 27
देहरादून: विकासनगर के बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 23, 2026
feature image 25
देहरादून में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को नोटिस; अगले आदेश तक निर्माण पर रोक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?