टपकेश्वर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माता वैष्णो देवी मंदिर में तिरंगा श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प-Newsnetra
माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट देहरादून में आज विगत वर्षों की भांति स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में माता वैष्णो देवी का विशेष तिरंगा श्रृंगार किया गया और श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद में तिरंगा ध्वज वितरित किए गए

मंदिर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने विशेष आरती के बाद मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को राष्ट्र से जुड़ी सरकारी स्कूल, अस्पताल, कार्यालयों, रेलों आदि को राष्ट्र की संपत्ति समझ कर निजी संपत्ति की तरह उसकी रक्षा और उपयोग का संकल्प कराया साथ ही कही भी सरकारी नल, जल, विजली आदि के दुरुपयोग को रोकने के आहवान के साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प कराया साथ ही सभी देश वासियों का सामूहिक आहवान किया अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र के निर्माण और विकास में अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार आहुति प्रदान करे, देश केविकास सुख शांति और संवृद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर ऋषिपाल, हर्षपति रयाल, पंडित गणेश बिजलवान, आचार्य आयुष पोखरियाल आदि का विशेष सहयोग रहा।





