विश्व धरोहर फूलों की घाटी से पर्यटक गायब, पुलिस-एसडीआरएफ की संयुक्त टीम तलाश में जुटी-Newsnetra
विश्व धरोहर फूलों की घाटी घूमने आया एक पर्यटक मंगलवार को लापता हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। बुधवार देर शाम तक भी पर्यटक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
मंगलवार को फूलों की घाटी घूमने आए फरीदाबाद निवासी गब्बर सिंह (48), पुत्र विक्रम सिंह देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। पर्यटक के लापता होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भी घाटी में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया





