By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: त्यौहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़: एसएसपी देहरादून ने घंटाघर व मुख्य बाजारों का किया निरीक्षण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > त्यौहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़: एसएसपी देहरादून ने घंटाघर व मुख्य बाजारों का किया निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

त्यौहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़: एसएसपी देहरादून ने घंटाघर व मुख्य बाजारों का किया निरीक्षण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/10 at 11:01 PM
News Netra Admin
Share
12 Min Read
IMG 20251010 WA0149
SHARE

त्यौहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़: एसएसपी देहरादून ने घंटाघर व मुख्य बाजारों का किया निरीक्षण-Newsnetra

आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत खरीदारी हेतु भारी संख्या में आमजन के मुख्य बाजारों में आवागमन की संभावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घंटाघर पर परखी यातायात व्यवस्था एवं पल्टन बाज़ार तथा लक्खी बाग क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

सभी दुकानदारों मुख्यतः पटाखों के विक्रेताओं को स्पष्ट हिदायत दी कि प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गए स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री सुनिश्चित की जाए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

एसएसपी देहरादून द्वारा मुख्य त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की मांग हेतु जिलाधिकारी महोदय से किया पत्राचार

त्यौहारी सीजन (धनतेरस एवं दीपावली)के दृष्टिगत देहरादून शहर मे आमजन की सुविधा हेतु दून पुलिस द्वारा जारी किया गया ट्रैफिक प्लान*

*आगामी त्योहारी सीजन (धन तेरस, दीपावली, भैय्या दूज तथा गोवर्द्धन पूजा) के दौरान आमजन को असुविधा से बचाने हेतु निम्न प्रकार ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। आमजन से अपील कृपया किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु यातायात प्लान का पालन करें।*

IMG 20251010 WA0083 IMG 20251010 WA0085 IMG 20251010 WA0089 1 1 IMG 20251010 WA0098 IMG 20251010 WA0082

*ट्रैफिक प्लान के बारे में लगातार RED FM व अन्य प्रसारण माध्यम व देहरादून पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट दिया जाता रहेगा, आमजन से अनुरोध है कि ट्रैफिक प्लान की जानकारी का अपडेट रखकर आवागमन करे*

— *रुट एवं पार्किंग प्लान* —

 सहस्त्रधारा / रायपुर रोड /राजपुर रोड / सुभाष रोड / डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन 1. काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक 2. मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर 3. मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक 4. MDDA कॉम्पलैक्स घण्टाघर में वाहनों को पार्क करेंगे ।
 चकराता रोड / GMS रोड / गढी कैन्ट क्षेत्र से आने वाले वाहन 1. जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल
 2. प्रभात कट के सामने खाली मैदान 3. रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।

 ईसी रोड / रिस्पना पुल / धर्मपुर / जोगीवाला / नेहरु कॉलोनी / 6 नम्बर पुलिया आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन 1. रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक 2. दरबार साहिब, नियर तहसील चौक 3. राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।

 सहारनपुर चौक / कांवली रोड / पटेलनगर /पथरीबाग आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन 1. पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल 2. पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल 3. नगर निगम कार्यालय परिसर में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।

 उपरोक्त विभिन्न मार्गों / स्थानों से पल्टन बाजार हेतु Two Wheeler पर आने वाले आमजन 1. गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार 2. CNI स्कूल, नियर पल्टन बाजार में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।

*पार्किंग सुविधा शहर के अन्य बाजारों हेतु (Other Local Markets)*
 धर्मपुर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग (Parking) में पार्क करें ।

 नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन GST Office के दायें एवं बायें लिंक रोड पर (Parking) करेंगे ।

 रिस्पना क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन राजीव नगर, नियर विधानसभा तिराहा के अन्दर सडक किनारे (Parking) करेंगे ।

 प्रेमनगर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन दशहरा ग्राउण्ड की पार्किंग ( Parking) में पार्क करें
 रायपुर शिवमन्दिर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन मालदेवता रोड़ की पार्किंग ( Parking) में पार्क करें ।

नो-एन्ट्री प्लान (No-Entry)
 लोडिंग वाहनों हेतु दर्शनी गेट, तिलक रोड, भण्डारी चौक, अन्सारी मार्ग, तहसील चौक, डिसपेन्सरी रोड, से पलटन बाजार में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी लोडिंग वाहन प्रातः 10.00 बजे से 21.00 बजे तक पलटन बाजार क्षेत्र में प्रवेश (ENTRY) नहीं करेगा। लोडिंग वाहन 10.00 बजे से पूर्व अपना लोडिंग कार्य समाप्त कर लें।

 लोडिंग वाहनो के लिये वन – वे (ONE WAY) व्यवस्था के अन्तर्गत केवल राजा रोड से पीपल मण्डी से दर्शनी गेट की ओर जा सकेगें ।

 पलटन बाजार क्षेत्र में जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान है, उनके वाहनों को टोकन के माध्यम से बाजार में प्रवेश कराया जायेगा, अन्य वाहनो का बाजार में पूर्णतः प्रवेश निषिद्ध होगा।

 यातायात के सामान्य रहने की स्थिति में विक्रम अपने निर्धारित रूट पर ही जायेंगे ।

विक्रम/मैजिक के लिये ट्रैफिक प्लानः-

 राजपुर रोड से ओरिएन्ट चौक तक आने वाले (1 नम्बर) विक्रम वाहनों को ओरिएन्ट चौक की ओर न भेजते हुए Drop/Pick-up point ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजे जायेगें।

 रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले (02 नम्बर) विक्रम वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए Drop/Pick-up point सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जायेगें।

 रिस्पना की ओर से आने वाले (03 नम्बर ) विक्रम रिचीरिच तिराहे से आई0जी0 कट, Drop/Pick-up point दून चौक, एम0के0पी0 चौक से होते हुये वापस रिस्पना की ओर भेजे जायेंगे ।

 (05, 08 नम्बर) विक्रम तहसील चौक तक आ सकेगें एवं यहीं से वापस जायेंगे ।

सिटी बसों के लिये ट्रैफिक प्लानः
 राजपुर रोड जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया Drop/Pick-up point ऑरियन्ट चौक रहेगा ।
 डोईवाला/ सहस्त्रधारा जाने वाली सिटी बस का परेड ग्राउण्ड के स्थान पर नया Drop/Pick-up point रैंजर्स ग्राउण्ड रहेगा ।

डायवर्जन व्यवस्था – यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जायेगा–

 पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपलमण्डी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिये पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा । केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेगें ।

 सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

 घण्टाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति मे राजपुर रोड़ की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएन्ट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं दर्शनलाल से घण्टाघर की ओर आने वाले यातायात को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

 धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं नेहरु कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फब्बारा चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

बैरियर व्यवस्था
1- बुद्धा चौक
2- दर्शनलाल चौक
3- ओरियन्ट चौक
4- लैन्सडाउन चौक
5- राजा रोड कट
6- सहारनपुर चौक
7- बिन्दाल चौक

पार्किंग व्यवस्था
1. काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक
2. जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल
3. रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक
4. MDDA कॉम्पलैक्स घण्टाघर
5. मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक
6. मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर
7. CNI स्कूल, नियर पल्टन बाजार
8. पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल
9. गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार
10. प्रभात कट के सामने खाली मैदान
11. राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक
12. दरबार साहिब, नियर तहसील चौक
13. नगर निगम कार्यालय परिसर
14. पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल

पुलिस व्यवस्था
इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित संचालन करने हेतु Traffic Duties लगाई गई है जिसमें TI-05, Inspector – 25, TSI/ ADDTSI – 15, SI -35, HC-25, Con TP – 60, Con Civil Police – 150, RC – 100, HG and PRD – 70
 इसके अतिरिक्त थाने स्तर से भी पर्याप्त मात्रा में Duties लगाई गई है।

 विभिन्न स्थानों पर Flex Banner / सांकेतिक बोर्ड (Signage) लगाये गये हैं ।
 FM रेडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है ।

 यातायात प्लान को सोशल मीडिया / WhatsApp / New Paper / Media के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है ।

 अतिरिक्त पार्किंग चिन्हित की गयी है ।

 Basement Parking Open कराने हेतु समस्त शॉपिंग कॉम्पलैक्स / प्रतिष्ठानों के स्वामियों को नोटिस दिये गये हैं ।
 डायवर्जन प्लान / Heavy Traffic / Loading / Unloding हेतु प्लान बयाना गया है ।
 विभिन्न Stakeholders के साथ मीटिंग आयोजित की गयी है ।

 सार्वजनिक मार्ग / नो-पार्किंग स्थानों Wrong Parking करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विभिन्न स्थानों / मार्गों पर 10 Traffic Crane तैनात की गयी है ।

 सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु 29 ANPR , 105 RLVD, 09 SVDS कैमरों पर Traffic Control Room* से लगातार निगरानी की जा रही है, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

 लगातार Announcement किया जा रहा है जिससे No Parking में वाहन खडा न हो सके।
 सम्पूर्ण मार्गो पर सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु 10 Traffic Mobile Teams नियुक्त किया गया है।

Advisory-
 No Parking Zone मे वाहन खडी करने पर करने पर Traffic Crane द्वारा vehicle को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना Rs 1200 है।

 निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें, एवं दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।
 त्यौहारी सीजन में निजी वाहनों का प्रयोग जरूरी होने पर ही करें जितना हो सके Public Transport (रिक्शा-टैम्पू- सिटी बस) आदि का प्रयोग करें।

 समस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने परिसर की बेसमेंट पार्किंग को आमजन हेतु अवश्य खुला रखें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध वैधानिक (Criminal Proceedings) कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
 आप अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग में खड़ी कर निश्चिंत होकर शॉपिंग या भ्रमण कर सकते हैं।

 त्योहारी सीजन में यातायात की समस्या से बचने हेतु ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता दें और सड़कों पर अनावश्यक भीड़ से बचें।

 ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कृपया समय रहते अपनी शॉपिंग पूरी करें और अंतिम समय पर भीड़भाड़ से बचें।

 आवश्यक सेवाओं(Ambulance, police, Fire आदि) से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा ।

 धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें ।

भ्रमण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रत्यूष कुमार एसपी सिटी , एसपी ट्रैफिक व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra

चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra

13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra

उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, त्यौहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़: एसएसपी देहरादून ने घंटाघर व मुख्य बाजारों का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 7
उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 6
चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
feature image 5
13 नवंबर को देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, देश-विदेश के प्रवासियों को मिलेगा आमंत्रण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 4 1
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में होगा एकता परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिसकर्मी लेंगे एकता की शपथ-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image
उत्तराखंड में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा! बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 5 तीर्थयात्री और पायलट थे सवार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 30, 2026
feature image 2 1
उर्मिला सनावर को नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 31 अक्टूबर को होगी सुनवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?