हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: कांवड़ लेकर लौट रहे चंडीगढ़ के 4 नाबालिग दोस्त गंगनहर में डूबे, चारों की मौत | SDRF ने 2 युवकों को बचाया-Newsnetra
हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर निकले चार नाबालिग दोस्त ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास नहाते समय गंगनहर के गहरे पानी में डूब गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चारों दोस्त चंडीगढ़ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, शिवांशु (16), नितीश (16) निवासी सेक्टर-30 बी, रोहित (17) निवासी सेक्टर-26, बाबूधाम कॉलोनी, और भरत (16) निवासी सेक्टर-30 बी, चंडीगढ़ के रहने वाले थे। सभी 30 जुलाई की रात कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे थे। चारों दोस्तों ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ उठाई और शुक्रवार तड़के चंड़ीगढ़ की ओर चल दिए। जटवाड़ा पुल के पास पहुंचने के बाद वे अपने अन्य साथियों के आने का इंतजार करने लगे। गर्मी की वजह से करीब चार बजे चारों नहाने के लिए गंगनहर में उतर गए।
बताया गया कि गंगनहर में सिल्ट आने की वजह से पानी का प्रवाह बंद था। नहर में ज्यादातर जगह पानी नहीं था, बीच में कुछ स्थानों पर पानी जमा था। चारों इसी पानी में स्नान करने के लिए रेलिंग के पार चले गए। इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी की चपेट में आ गए और एक के बाद एक चारों दोस्त पानी में डूबते चले गए।
आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जल पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंगनहर में तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद उनको पानी से निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे की जांच की जा रही है।
गंगा में डूबे दो युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया
वहीं दूसरी तरफ दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान ले में ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें बचाया





