देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने सड़क पर काम कर रहे मजदूर को कुचला; मौके पर मौत-Newsnetra
राजधानी देहरादून में आज दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के मजदूर पर पलटते ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ट्रक देहरादून की तरफ आ रहा था। इस दौरान ट्रक बेकाबू होकर एक्सप्रवे के पराफिट से टकराकर सड़क पर काम कर रहे मजदूर पर पलट गया। इस दौरान मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।





